No icon

24hnbc

पहले विरोध फिर सीमेंट का किया समर्थन क्या है सरपंच की कहानी

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2022। लगभग 2 माह पूर्व हुई प्रस्तावित एसईसी अदानी की जनसुनवाई जो मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत लोहारसी  में हुई थी। में बोहारडीह के सरपंच का डबल स्टैंडर्ड इन दिनों भुरकुंडा, विद्याडी, टांगर, गोढाडीह सहित मस्तूरी ब्लाक में जन चर्चा का विषय है। लोहारसी में जन सुनवाई हुई बोहारडीह और अन्य 4 ग्राम प्रभावित गांव की सूची में है क्योंकि जनसुनवाई स्थल बोहारडीह था अतः यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच की भूमिका बड़ी थी। उन्होंने जनसुनवाई में प्रस्तावित सीमेंट कारखाने का विरोध किया बाद में वे एक स्थानीय भाजपा नेता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रस्तावित सीमेंट कारखाने का समर्थन किया जानकार बताते हैं कि सरपंच पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के नेता थे बाद में फिर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हुए इस बार सरपंच हैं और विधानसभा चुनाव में कहते हैं कि वैल्यूएडेड सर्विस के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं तभी तो जन चर्चा में रहते हैं। प्रस्तावित सीमेंट कारखाने की कंपनी का दफ्तर है किराए पर चलता है का संबंध निर्वाचित जनप्रतिनिधि से है पल में तोला पल में माशा कभी विरोध तो कभी समर्थन कभी दिया कभी लिया के कारण बोहारडीह की जनता इस वाक्य को चटखारे लेकर सुनती है ।