24hnbc
विकास की खोज या खोज सत्ता की.... निलेश बिसवास
- By 24hnbc --
- Saturday, 17 Dec, 2022
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर 18 दिसंबर 2022। पूर्व विधायक विकास के शाकालपुरुष का दावा करने वाले अमर जी के खोज अभियान पर एनसीपी के प्रवक्ता निलेश बिसवास ने तीखा हमला किया...... उन्होंने कहा कि यदि खोजना ही है तो भाजपा शासनकाल में हुए भदौरा भूमि कांड की कई सौ एकड़ घूम गई भूमि खोज लें उस चांदे मोनारे की खोज करें जिसके गुम हो जाने की शिकायत माननीय विधायक बिलासपुर 2001 से 2003 के बीच करते थे। उस तालाब को खोज दें जिसे इस शहर की जनता भग्गू की डबरी के नाम से जानती थी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र मामा के भांजे का तालाब खोज दे साथ ही व्यापार विहार क्षेत्र स्थित आधा दर्जन आदिवासियों की जमीन खोजने जिनके प्रकरणों में मध्यप्रदेश के उच्चतम न्यायालय ने रिकॉर्ड दुरुस्ती करने के आदेश दिए थे। एनसीपी के नेता ने कहा कि विकास खोजने का नाटक बहुत हो चुका 15 साल भैया ने विकास किया और भाजपा शासन के अंतिम डेढ़ साल कांग्रेस के नेताओं ने उसे खोजा अब 4 साल से कांग्रेस विकास कर रही है और पूर्व विधायक अब उसे खोजेंगे। बेहतर होता कि पूर्व विधायक किया बताते कि वह खोज की यह परीक्षा का आयोजक यह कौन है और इसका आयोजन कहीं टिकट की अनिवार्य शर्त तो नहीं है एनसीपी नेता ने कहा कि बीजेपी सत्ता के बगैर छटपटाहट साफ दिखाई देती है अब यह खोज विकास की नहीं सत्ता की है। और जनता ऐसी खोज के परिणामों को जानती है।


