No icon

24hnbc

संगठनात्मक मुद्दों को छोड़ आरोप में उलझी मस्तूरी कांग्रेस की बैठक

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 दिसंबर 2012। मस्तूरी ब्लाक में कांग्रेस ने पिछले 2 सालों में हाईकमान के सभी कार्यक्रमों को लागू किया है सदस्यता से लेकर सरकारी योजनाओं तक के प्रचार प्रसार के लिए सभी निर्देशों का पालन हुआ है फिर भी बड़े नेताओं में अपनी अपनी छवि को लेकर सकारात्मक सोच नहीं बन पाई है। कम से कम यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष के बारे में कहीं जा सकती है। गत दिवस ब्लॉक कांग्रेस की एक बैठक में ऐसा ही मामला उभर कर सामने आया है। पार्टी केक एक बड़े नेता ने मीटिंग में कहा कि कुछ खबरों के माध्यम से उनकी छवि बिगाड़ी जा रही है और उन्होंने इस संदर्भ में एक समाचार विशेष का उल्लेख करते हुए अपने ऊपर लिखी गई खबर पर स्पष्टीकरण दिया। बताया जाता है कि मीटिंग में उपस्थित अन्य नेता ने वक्ता को तत्काल जवाब दिया और कहा कि यहां पर जो कोई भी चुनाव लड़ता है वह पार्टी के चिन्ह पर लड़ता है ऐसे में यदि किसी को कम वोट मिलता है तो और ज्यादा मिलता है तो भी दोनों स्थिति में वह हार या जीत व्यक्ति कि नहीं पार्टी की होती है। अन्य नेताओं ने भी खबरों के आधार पर टीका टिप्पणी को उचित नहीं माना और कहा कि कोई भी व्यक्ति जो मीटिंग में उपस्थित है खबरों की बात ना करें बेहतर होगा पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर बात हो यदि नेताओं को मस्तूरी क्षेत्र के राजनीतिक समाचारों की समीक्षा करनी है तो उसके लिए यह उचित मंच नहीं है बैठक में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर जायसी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।