No icon

24hnbc

हिमाचल की हार से बौखलाने वाली है भाजपा, सावधान रहे कांग्रेस

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 दिसंबर 2022। हिमाचल प्रदेश में सत्ता प्राप्त करके कांग्रेस को यह विटामिन मिला की सत्ता में बैठी हुई भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। भाजपा उन राजनीतिक दलों में से नहीं है जो राज्य हार जाने के बाद उससे शिक्षा न ले ऐसे में हिमाचल की हार का असर मध्य प्रदेश की सत्ता के साथ राजस्थान भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यशैली पर दिखेगा। छत्तीसगढ़ में इसलिए क्योंकि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में भाजपा ने मुंह की खाई है। स्थानीय नेताओं को उनका बड़बोला पन नुकसान कर गया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी जगत प्रकाश अपने ही गृह राज्य में अंधेरा कर बैठे और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ गुजरात जी कर ले गए इससे भाजपा की अंदरूनी राजनीति में भी जीत के बाद भारत माता की जय कारा कर देने से पार्टी के भीतर का बिखराव थमने वाला नहीं है। 
हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के साथ यदि कांग्रेस अपने भाषण पत्र के अनुरूप 1500 रुपए महिलाओं को और पुरानी पेंशन योजना को लागू करा दिया तो राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा संदेश जाएगा। 
हिमाचल में भाजपा की हार को भाजपा बचा नहीं पाएगी उसके नेता हारने के बाद से ही तीखे बयान दे रहे हैं। केवल 1% से भी कम का वोट मार्जिन है का अर्थ गहरा है वह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि जनता ने नकारा नहीं है ऐसे में कांग्रेस के भीतर यदि थोड़ा भी असंतोष हुआ तो भाजपा ऑपरेशन लोटस जैसी गंदगी से हिमाचल की पवित्र भूमि को बदबूदार करने से बाज नहीं आएगी तो जिम्मेदारी हिमाचल की जनता से ज्यादा कांग्रेस से जीत कर आए नेताओं की है कि वे जनता की भावना को ऊपर रखें और अपने आर्थिक लालच को थाम कर रखें याद रखें गद्दार गद्दार होता है उसे कैरेट में तोलना भी उसकी प्रशंसा और हीरे की आलोचना है। 
हिमाचल और गुजरात के परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री ने अपने भाषणों में विपक्ष को गैर जिम्मेदार कहने से संकोच नहीं किया। इससे यह शब्द आता है कि भाजपा और उसके नेताओं के लिए जो सत्ता में है वही सही है जीत कर आए और विधानसभा में विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने वाला भी उन्हें गैर जिम्मेदार लगता है ऐसे राजनीतिक दल और उसके नेता किस तरह का लोकतंत्र बनाने वाले हैं या बनाना चाहते हैं मतदाताओं को नागरिकों को समझना चाहिए।