No icon

24hnbc

दिल्ली की जीत का जश्न आप पार्टी बिलासपुर में भी मनाएगी

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 दिसंबर 2022। देश की राजधानी के स्थानीय निकाय चुनाव में आप पार्टी की सफलता का जश्न आज बिलासपुर शहर के पार्टी नेता भी मनाएंगे। सुबह से ही आप पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बेसब्री से दिल्ली के नतीजों का इंतजार कर रहे थे जैसे-जैसे मतगणना के परिणाम आते गए और दिल्ली में निगम चुनाव में आप पार्टी आगे बढ़ती दिखी वैसे वैसे पार्टी के नेता का विश्वास भी बढ़ने लगा। अपनी प्रसंता का इजहार वह शाम को देवकीनंदन दिक्षित चौक पर गाजे-बाजे के साथ करेंगे। आप नेता डॉक्टर कराडे ने कहा कि दिल्ली राज्य की निर्वाचित सरकार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सरकार ने जिस तरह से अपमानित किया नेताओं को जांच एजेंसियों की दम पर जेल भेजा सुबह शाम पूछताछ के लिए विठाला, कई राउंड सीबीआई के फेरे कटवाए पर सच्चाई जनता जानती है और चुनाव में जनता ने स्वच्छ स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, साफ सफाई, कट्टर इमानदारी को स्वीकार किया तथा अपनी सेवा करने का मौका दिया। हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह दिल्ली के नागरिकों की चेतना पर पंजाब के मतदाताओं ने भरोसा दिखाया है दिल्ली स्थानीय निकाय में जनता ने दिखाया है वैसा ही भरोसा गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ की जनता भी दिखाएगी और अपनी सेवा का मौका देगी।