24hnbc
राहुल गांधी को मिला योगेंद्र यादव का साथ
- By 24hnbc --
- Monday, 22 Aug, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। केंद्र से कांग्रेस की सत्ता सिविल सोसाइटी के कारण गई थी, उस समय के कथित वित्तीय अनियमितताओं को स्कैंप बताने के लिए एक प्रायोजित नरेटीव बनाया गया जिससे लगा कि देश की हर समस्या का समाधान यही है कि कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया जाए। उस वक्त के आंदोलन को याद करिए बट और विपक्ष की भूमिका भाजपा कहीं दिखाई नहीं देती थी पर लाभ उसे ही हुआ. .... जब सत्ता परिवर्तन हो गया तो सबसे पहले भाजपा ने सिविल सोसाइटी की सीडी को काटा और उन्हीं एनजीओ की मदद की जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएस से जुड़े है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पीछे एक बड़ा प्लान काम करता नजर आ रहा है राहुल गांधी पार्टी की कमान संभालना नहीं चाहते हैं वह पार्टी को आम जनता के बीच जोड़ कर रखना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के पहले वे सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं उनका बयान है भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सामान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं यह यात्रा 12 राज्य से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच 3500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राहुल गांधी यात्रा का प्रारंभ श्री पेरंबदूर स्मारक से करेंगे। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी इस तरह भारत जोड़ो यात्रा से एक शांति का संदेश भी निकलता है। याद करें मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा पदयात्रा की थी और वह पूरी तरह गैर राजनैतिक थी साथ ही उस पूरी यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कोई राजनैतिक बयानबाजी नहीं की थी। राहुल गांधी ने कल दिल्ली में बहुत सारे एनजीओ के साथ बैठक की जिसमें योगेंद्र यादव भी मौजूद थे अब यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को स्वराज इंडिया की पूरी सहायता मिलने वाली है यह भी याद रखा जाना चाहिए कि देश में 3 सैकड़ा से अधिक ऐसे एनजीओ हैं जो संयुक्त रुप से इस बात पर एक मत है कि केंद्र से भाजपा को बाहर करना है।


