No icon

24hnbc

रोजगार दो नहीं तो भत्ता दो.... धरमलाल कौशिक

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आवास घेराव को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेराव की तैयारियों और मुद्दे का औचित्य बताने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज बिलासपुर में पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता ली उन्होंने 2018 में कांग्रेस की जारी हुए घोषणा पत्र को आधार बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे आरोप लगाए और उन्हें झूठा वादा खिलाफी करने वाला नेता बताया उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने वादा किया था कि वे छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देंगे, नहीं देंगे तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। जब कांग्रेस शासन में आया और भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद मिला तब छत्तीसगढ़ में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 10 लाख की और अब बढ़कर 18 लाख है। इस तरह यदि वह नौकरी नहीं दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता दें 45 महीने के हिसाब से 18 हजार करोड़ की देनदारी बनती है जो उन्हें दे दी जानी चाहिए और इसी विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ मुख्यमंत्री के आवास को गिरेगा। उन्होंने विदेश में युवाओं के बीच बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को भी बताया और कहा कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की स्थिति चिंताजनक है साथ ही उन्होंने शिक्षा नीति को भी आड़े हाथों लिया कहा कि 2 वर्ष पूर्व सरकार ने 18500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया पर अभी हाल ही में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है की आत्मानंद स्कूल के लिए राज्य सरकार कोई बजट नहीं देगी स्थानीय निधि से ही संचालन करना होगा। ऐसे में कितने स्कूल चलेंगे कितने बंद हो जाएंगे। 
पत्रकारों के प्रश्न पर 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष 16 करोड़ रोजगार अब तक महंगाई अग्निवीर शराबबंदी जैसे विषयों पर उन्होंने बाद में विस्तार से चर्चा की बात कही है। शराबबंदी के अध्ययन दलों में शामिल नहीं होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी कांग्रेस की घोषणा है कैसे होगी उन्हें देखना है हम से राय लेकर घोषणा थोड़े ही की थी....?