No icon

मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष के घर मनाया गया जन्मदिन

अर्जुन के तुरीण में कितने बाण

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस के आवास पर 14 अगस्त 2022 को जोर-शोर के साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन के ऊर्जावान नेता अर्जुन तिवारी का जन्मदिन मनाया गया। इस बर्थडे पार्टी को कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेता का जन्मदिन पार्टी केक शिरोमणि जियो हजारों साल के रटे हटाए गाने के रूप में नहीं देखा जा सकता । कभी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव में जीतने योग्य चेहरे के रूप में अर्जुन तिवारी को देखा जाता था हाजिर जवाब कांग्रेस की रीति नीति और सरकारी योजनाओं पर सटीक जानकारी अर्जुन तिवारी की विशेषता है....। अपने 3 दशक से अधिक की राजनीतिक जीवन में पार्टी और विचारधारा ना बदलना सबसे बड़ी पूंजी है l बिलासपुर के कई नेताओं की भीड़ में वे एक ऐसे नेता है जो बिलासपुर से बाहर निकल कर ना केवल पार्टी संगठन स्तर पर काम करते हैं साथ ही हर जिले के आम नागरिकों के बीच घूलते मिलते भी हैं। जिससे उनके सामाजिक संपर्क हर वर्ग में जीवंत है। वे मौसमी राजनीति नहीं करते हालांकि उन पर आलोचक यह आरोप जरूर लगाते हैं कि वो टिकट के लिए अपना कार्यक्षेत्र भी बदल देते हैं। आरोप लगाने वाले लोग इस बात का उदाहरण बिलासपुर जिले की राजनीति छोड़ राजनांदगांव, कवर्धा, पंडरिया का संदर्भ में भी देते हैं। किंतु इन आरोपों में दम नहीं है कारण यह है कि इन क्षेत्रों को अर्जुन तिवारी ने कभी छोड़ा नहीं 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश संगठन ने उनकी प्रतिभा, ऊर्जा, संगठन क्षमता का बखूबी उपयोग किया और पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की रणनीति बनाने उसे कार्य रूप देने और परिणाम प्राप्त कर अर्जुन तिवारी ने अपनी विशेष क्षमता की पहचान बना डाली है। पार्टी की नीति और उसे लागू करने के प्रश्न पर सत्ता के सामने भी खुलकर बोलने और सुनने के कारण वे छत्तीसगढ़ के उन गिने-चुन नेताओं में शामिल हैं जो यस सर यस सर नहीं करते या जी भाऊ जी दाऊ से भिन्न भी बोलते हैं ऐसे में बिलासपुर जिले में दोबारा लगातार उनकी सक्रियता कांग्रेस के परंपरागत बीआर खेमे में मरोड़ पैदा करती है। अब जब विधानसभा चुनाव का समय पास आता जा रहा है तो पार्टी इस पर ही नहीं विपक्षी स्तर पर भी इन बातों के मायने निकाले जाएंगे।