No icon

24hnbc

भाजपा की राजनीति में बिलासपुर का कद बढ़ा, प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष दोनों बिलासपुर के

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा में बिलासपुर जिले का कद अचानक बढ़ गया जब संगठन स्तर पर बिलासपुर सांसद अरुण साव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इस तरह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को हल्के में नहीं ले रहा है पहले छत्तीसगढ़ प्रभारी पद पर बेहद सक्रिय पुरंदेश्वरी की नियुक्ति उसके बाद संगठन मंत्री के तौर पर जामवंत की नियुक्ति और अब आदिवासी वर्ग से आने वाले विष्णुदेव साय को हटाकर अरुण साव ओबीसी वर्ग की नियुक्ति ऐसा माना जा रहा है कि ओबीसी वर्ग से ही नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से वोटो का संतुलन बिगड़ सकता है । इसलिए नेता प्रतिपक्ष का पद सामान्य कोटे को दिया जा सकता है और यह बिलासपुर जिले के बाहर का होगा. ..... 
अरुण साव सांसद बनने के पूर्व में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे वर्ष 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे और राज्य में सरकार बनने के तुरंत बाद वे उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता बन गए थे और लगातार एजी कार्यालय में सक्रिय रहे माना जाता है कि उन्हें सांसद का टिकट दिलाने में उस समय के विधायक मंत्री अमर अग्रवाल के भूमिका के साथ एजी श्री गिल्डा की भूमिका भी बहुत अहम थी वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के पीछे भी आर एस एस की सहमति बताई जाती है कयास यह भी लगाया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब बतौर सीएम चेहरा, बिलासपुर विधानसभा सीट से बतौर प्रत्याशी अरुण साव का चयन नहीं होगा। यह देखने लायक होगा कि कितने जल्दी वे नई कार्यकारिणी बनाते हैं या पूर्व के विष्णु देव साय की टीम से ही काम चलाएंगे यह भी माना जा रहा है कि ऐसे जिले जहां पर संगठन का कार्यकाल पूरा हो गया है नई नियुक्तियां शीघ्र होगी।