No icon

24hnbc

कौन है कांग्रेस के वे 6 विधायक जिन्होंने एनडीए उम्मीदवार को दिया वोट

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में यूं तो हर राज्य में क्रॉस वोटिंग हुई किंतु छत्तीसगढ़ में क्रॉस वोटिंग कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुल विधायक संख्या 71 है। 14 विधायक भाजपा के हैं, 3 छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बसपा के 2, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 6 वोट ज्यादा प्राप्त हुए बसपा और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने पहले ही उनको समर्थन दे दिया था। कांग्रेस के खेमे से 6 वोट एनडीए उम्मीदवार के खाते में जाने से छत्तीसगढ़ में आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर से शुरू हो रहा है। 
वैसे भी इन दिनों कांग्रेस में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री और टी एस सिंह देव के बीच मतभेद खुलेआम चल रहा है। 2 दिन पूर्व ही सिंह देव को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग विधायकों ने पत्र लिखकर की कुछ विधायकों ने हस्ताक्षर नहीं किए इनमें तीन नाम खुले तौर पर बताया जाता है। शैलेश पांडे, छन्नी साहू और कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल अब यदि 6 कांग्रेसी विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है तो ये विधायक किस खेमे के हैं। और एसटी वर्ग से आते हैं या बाहर से यदि एसटी वर्ग से आते हैं तो बस्तर में कांग्रेस के लिए खतरा है। यहां की 11 की 11 सीट पर कांग्रेस है माना जा सकता है कि छह विधायक सीधे तौर पर भाजपा के खेमे से जुड़े हुए हैं। ऐसे हालात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए फिलहाल भले ही बड़ा संकट न खड़ा कर सके किंतु विधानसभा चुनाव पूर्व जमकर दलबदल की ओर इशारा करते हैं।