No icon

24hnbc

ना स्वयं आए ना किसी को आने दिया परिणाम बेलगाम हुए जिले में कांग्रेसी

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी ही समय सीमा को नहीं माना और आज तक बिलासपुर की समीक्षा नहीं की बिलासपुर के हालत इतने बिगड़े की अब तो प्रभारी मंत्री ने भी यहां आना बंद कर दिया। बताया जाता है कि उनकी तो उनके गृह जिले में ही नहीं पूछी जा रही तो ऐसा प्रभारी बिलासपुर में क्या समीक्षा करेगा। और किसकी करेगा. .... पार्टी के कुलीन पदाधिकारी अपने नाजायज मांग के लिए इतने उग्र हो जाते हैं कि कार्यालय में हाथापाई कर देते हैं पर संस्था के ओबीसी अध्यक्ष की हिम्मत नहीं की कुलीन पार्टी पदाधिकारी को कुछ कर सके बताया जाता है कि यह कुलीन नेता अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही कांग्रेस की जड़े काटने में लगा है। पहले रेत कांड में, कांग्रेस भवन के भीतर मारपीट छत्तीसगढ़ बनने के बाद वक्फ बोर्ड की भूमि, भवन पर कब्जे का विवाद कांग्रेस के निपटते ही भाजपा के कद्दावर नेता के साथ व्यावसायिक साझेदारी 15 साल चली जब कांग्रेस की सत्ता आई तो विश्वविद्यालय, महिला एवं बाल विकास, खेलकूद युवा कल्याण, खेल संगठन और अब फर्टिलाइजर प्रतिष्ठित किसान ऐसा किसान है जिसकी आए दोगुनी नहीं कई गुनी है चाहे तो स्वयं उर्वरक का कारखाना खोल ले उल्टा जरूरतमंद किसानों का आवंटन दबाने की कोशिश में है। तभी तो स्थानीय लोग कहते हैं प्रदेश में कांग्रेस की चला चली की बेला है इस बार ना बघेल बचाएंगे ना राहुल ना प्रियंका अभी भी बचाएंगे तो इसके नेताओं का करम यदि सुधार किया तो जनता माफ करेगी अन्यथा सरकार सिमटते देर नहीं लगेगी। घोषणा पत्र को लेकर गंगा का जल के साथ खाई हुई कसम बेईमानी हो जाएगी। राम पथगमन मार्ग के लिए खजाना खोला है बताए मार्ग पर चलने के लिए दिल और दिमाग ही पर्याप्त है।