24hnbc
भाजपा के कहने पर हम नहीं आए छत्तीसगढ़ यह हमारी कर्मभूमि हैं ......... राम जी गौतम
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 1 साल बाद होने वाले चुनाव को देखते हुए बसपा ने फिर से अपनी गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। इसी सिलसिले में आज मल्हार में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ इसमें भाग लेने छत्तीसगढ़ के प्रभारी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य राम जी गौतम छत्तीसगढ़ भवन रुके थे। चर्चा में उन्होंने बताया कि 2001 से 2018 तक छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियां बहुत बदली है कांग्रेस भाजपा के काम में को नागरिकों ने देखा है अब हमारी बारी है। पिछली राजनीतिक गलतियों से पार्टी ने क्या सीख ली के प्रश्न पर उन्होंने कहा जो निर्णय लिए गए वह उस समय की परिस्थिति के अनुसार थे। क्या इस बार बसपा भाजपा से प्रायोजित होकर यूपी के समान छत्तीसगढ़ में चरित्र दिखाएगी के प्रश्न पर उन्होंने पूरा ढींगरा मीडिया पर फोड़ दिया कहा यह सब कथित उच्चवर्गीय मीडिया संस्थानों की कहानी है हमारा वोट बैंक है और वह हमारे साथ समर्पित है। हम छत्तीसगढ़ में इस बार सत्ता की कुंजी अपने पास रखेंगे।


