No icon

24hnbc

विश्व हिंदू परिषद का छत्तीसगढ़ बंद शनिवार को

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। उदयपुर राजस्थान में हुए हत्याकांड की प्रतिक्रिया बंद के रूप में छत्तीसगढ़ भी पहुंच गई है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ ने 2 जुलाई को बंद का आवाहन करते हुए 1 जुलाई के दैनिक अखबार में छोटा सा सूचना सशुल्क प्रकाशित कराया है इसी संदर्भ में आज दोनों संगठनों की एक पत्रकार वार्ता भी हुई जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने राजस्थान उदयपुर में एक संप्रदाय के दो नागरिकों द्वारा की गई जघन्य हत्या को बहुसंख्यकों के खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए विरोध शुरू, बंद पर कथन किया किंतु वह इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाए कि संगठन ने जम्मू कश्मीर में हाल ही में हुई हत्याओं के विरोध में ऐसा ही बंद क्यों नहीं बुलाया। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने बंद के संदर्भ में तैयारी की है और निगरानी बढ़ा दी है जिससे किसी भी आपातकाल परिस्थिति से निपटाजा सके वैसे भी 2 जुलाई शनिवार होने के कारण सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं और प्रथम शनिवार होने के कारण वित्तीय संस्थाएं भी बंद रहेंगी।