No icon

24hnbc

यह दो फोटो दिखाकर केजरीवाल पीठ पीछे क्या कर रहे हैं

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 22 मार्च 2022। लोकपाल आंदोलन के दौरान मंच पर गांधी जी की फोटो लगाने के बाद अब आप पार्टी केवल भगत सिंह और डॉक्टर अंबेडकर को अपना आईकॉन मान रही है यहां तक कि उन्होंने महाराजा रंजीत सिंह जिनके कारण पंजाब पहचाना जाता है को भी दफ्तर के बाहर कर दिया। हाल ही में आप पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामों की घोषणा की है अब तक इस राजनीतिक दल ने जितने लोगों को राज्यसभा में भेजा एक भी महिला नहीं है एक भी एससी नहीं, एक भी एसटी नहीं, एक भी अल्पसंख्यक नहीं इस तरह देखा जाए तो पार्टी बनिया और गुप्ता की पार्टी हो गई है। इसे ही कथनी और करनी का अंतर माना जा सकता है इस बार जो लोग राज्यसभा में केजरीवाल लेकर जाएंगे उसमें पहला नाम अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक जहां पर साधारण परिवार का बच्चा पढ़ने की कल्पना भी नहीं कर सकता, संजीव अरोड़ा उद्योगपति, सुशील गुप्ता उद्योगपति, हरभजन सिंह सेलिब्रिटी, छत्तीसगढ़ के संजीव पाठक विदेश में नौकरी करते थे काफी दिन से पीके की कंपनी में चुनाव प्रबंधन कर रहे हैं और इन्हीं के माध्यम से केजरीवाल छत्तीसगढ़ से नाता जोड़ना चाहते हैं पार्टी के अधिकतर चेहरे उद्योग क्षेत्र से आते हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर की आदिवासी नेता सोनी सोरी जिसे पुलिस ने बड़ी अमानवीय यातनाएं दी, गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया हालाकी कुछ ही दिन पूर्व न्यायालय ने उन्हें सभी आरोपों से बरी किया है क्या उचित नहीं होता की ऐसी जुझारू महिला आदिवासी नेता को कहीं से भी राज्यसभा भेजा जाता तो आप पार्टी की नीयत समझ आती।