24hnbc
नहीं जागे तो किसी भी दिन जप्त हो सकता है पार्टी सिंबाल
- By 24hnbc --
- Friday, 18 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 19 मार्च 2022। कांग्रेसी सजग रहें चुनाव चिन्ह जप्त होते देर नहीं लगेगी हम इस बात को यूं ही नहीं कह रहे हैं मोदी है तो मुमकिन है, जब संवैधानिक संस्थाओं ने अपनी आभा गिरवी रख ही दी है तो कौन सी बड़ी बात जी -23 किसी भी दिन पार्टी बंटवारे का एक पत्र चुनाव आयोग को लिखे और फिर चुनाव आयोग पंजे को जप्त कर ले ज्यादा से ज्यादा क्या होगा कुछ लोग न्यायालय जाएंगे पहले तो कोई सुनेगा नहीं यदि सुन लिया तो नया चुनाव चिन्ह देने की बात हो जाएगी बस आर एस एस का एजेंडा पूरा हो जाएगा । यह सब 2023 में हो सकता है एक से दो राज्य और हारने की देर है और ऐसा होगा सब कि कांग्रेस का पटाखा सिब्बल यूं ही नहीं छोड़ रहे हैं। गांधी मुक्त कांग्रेस का मतलब झंझट खत्म 8 साल से आर एस एस और नरेंद्र मोदी के खिलाफ यदि कोई पूरे भारत में बोलता घूम रहा है तो वह राहुल गांधी है बीजेपी लाख कहे की राहुल पप्पू है तब एक पप्पू के बोलने मात्र पर दर्जनभर मंत्री सांसद मोर्चा क्यों खोलते हैं। सिब्बल को बीजेपी की तरह जीत तो चाहिए लेकिन उस तरह का संगठन नहीं बीजेपी में कोई पूछ सकता है कि अमित शाह क्या है जैसा कि सिब्बल पूछ रहे हैं राहुल गांधी कौन हैं यदि कांग्रेस में बोलने की स्वतंत्रता नहीं होती तो माननीय सिब्बल जी की हिम्मत इतनी ना होती । आज या कभी भी बीजेपी में क्या इतना लोकतंत्र रहा है असल में कुछ राजनीतिक दलों का जन्म सत्ता में आने के लिए होता है सत्ता में आने के लिए रहने के लिए लगातार चुनाव जीतना जरूरी है और चुनाव जीतने के लिए मारक क्षमता होना जरूरी है। सत्ता सदा मेरे पास रहे यह भावना जरूरी है, कांग्रेस मे जब कभी इस तरह का व्यवहार वाले शीर्ष पर रहे कांग्रेस को हराना संभव नहीं था तब कहानी बनी कांग्रेस को जनता नहीं कांग्रेसी ही हराते हैं आज भी यह सत्य है पार्टी में दरबारी इस तरह हावी हैं कि सही सलाह और ग्राउंड रिपोर्ट केंद्र तक नहीं जाती ... ।


