No icon

24hnbc

मस्तूरी में कुल सदस्य 13000 तो लहरिया के 18000 कैसे

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। इन दिनों कांग्रेस पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी की माने तो यह एक ऐसा अभियान है जिसमें पार्टी के साधारण सदस्य से लेकर अध्यक्ष सामूहिक मेहनत से ही परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं और बूथ स्तर तक पर पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकती है। किंतु सदस्यता अभियान भी एक दूसरे को नीचा दिखाने का माध्यम बन रहा है । सोशल मीडिया में नेतागण अपनी पीठ ऐसी थपथपा रहे हैं कि पार्टी को उनकी सक्रियता उल्टी महंगी पड़ रही है मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया को ऐसा व्यक्ति बताया गया जिसने पार्टी में 18000 सदस्य जोड़ दिए जबकि मस्तूरी ब्लॉक का अभी तक का सदस्यता अभियान 13887 पर ही पहुंचा है ऐसे में दिलीप लहरिया 18000 सदस्य कैसे बना सकते हैं। अन्य लोगों में जिसमें युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष 3000, राजेश्वर धिवर 1084, चित्रकांत श्रीवास 3083, जयंत मनहर 500, नागेंद्र राय 132 बताए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी 0 पर हैं ऐसे में पूरे आंकड़े ही झूठे हो जाते हैं सदस्यता अभियान में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर 20854 के साथ पहले पायदान पर है, कोटा 15499 दूसरे पर तथा मस्तूरी 13887 के साथ तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दिलीप लहरिया ने 18000 सदस्य कैसे बना लिए उसकी प्रशंसा के पहले समीक्षा होगी। जब इस संदर्भ में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा सदस्यता अभियान सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी तथा सदस्य अपने अपने तरीके से दिए गए निर्देशों के तहत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और मुझे खुशी है कि मस्तूरी में हमें जो काम मिला उसे हमने बखूबी अंजाम दिया। किसने कितने सदस्य बनाए यह तो अंत में ही पता चलेगा मैं मस्तूरी में कुल कितने सदस्य बने इसी का आंकड़ा बता सकता हूं।