No icon

24hnbc

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता...... प्रदेश अध्यक्ष एनसीपी

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 18 से 19 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी ने संकल्प छत्तीसगढ़ के तहत कमर कसना शुरू कर दिया है। एक समय छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस को पटखनी देने में मुख्य भूमिका निभाने वाली एनसीपी बदली हुए पदाधिकारियों में कांग्रेस के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से दूर रखने की रणनीति पर चलने वाली है। संकल्प छत्तीसगढ़ के तहत आज एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जहां एक ओर उन कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जिन्होंने कोविड के कठिन समय में भी पार्टी सदस्य अभियान चलाया, साथ ही पार्टी के विस्तार के लिए विभिन्न अनुषंगी संगठनों तथा मोर्चा में नई नियुक्तियां भी की मुख्य अतिथि की हैसियत से एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से बेहतर है कुछ विधानसभा सीटों को जांच परख कर पार्टी को वहां से मजबूत किया जाए और पूरी ताकत से लड़ा जाए जिससे सत्ताधारी दल के साथ सत्ता में भागीदारी की जा सके उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि 2003 में एनसीपी का मत प्रतिशत 7 था । 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस तथा बसपा ने मिलकर 11 प्रतिशत वोट हासिल किया था जिसमें जोगी कांग्रेस का 7 और 4 प्रतिशत बसपा का था। 2003 में 7 प्रतिशत वोट एनसीपी को मिला और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस 15 साल के लिए सत्ता से बाहर हो गई। 2018 में जोगी कांग्रेस प्लस बसपा 11 प्रतिशत वोट ले गए और बीजेपी 54 से घटकर 15 पर आ गई मतदाता को विकल्प चाहिए । ऐसे में एनसीपी को अपने संगठन को मजबूत करना पड़ेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के लिए स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने कहा कि पार्टी में युवाओं की भूमिका हमेशा सक्रिय रही है युवाओं को सीखने आगे बढ़ने के जो मौके किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं मिल सकती वो एनसीपी में मिलते हैं। उन्होंने बिलासपुर में पिछले 6 महीने में किए गए कामों का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे एक दूसरे के साथ जुड़कर दबाव बनाकर काम कराए जा सकते हैं। कार्यक्रम को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में शहर के अतिरिक्त पड़ोसी जिले पेंड्रा जांजगीर रायगढ़ मुंगेली कोरबा से भी कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अच्छे सुरुचिपूर्ण कार्यक्रम के लिए बिलासपुर इकाई की प्रशंसा भी की धन्यवाद भी दिया।
 
 नई नियुक्तियों में ये नाम भी शामिल हुए जैसे प्रदेश संगठन में सैयद अमीन, जीशान खान, अमित देवांगन, गोपी राव, अलीशा बेगम, कुसुम राव, सुलोचना ध्रुव, रुखसाना बेगम, महेंद्र साहू, जोगेश्वर वैष्णव, बंटी सिंह, नीलेश बिसवास । 
जिला बिलासपुर संगठन में, शैलेश गिरी, राहुल नरवानी, मुकेश यादव, संजय मानिकपुरी, बलवंत सिंह, गीता सिंह सज्जा अली, कमला दास, लवीना फ्रांसिस, सीमा सिंह, फागूराम सारथी, साबिर कुरेशी , शहीद हुसैन। 
जिला जांजगीर संगठन मे, अमिता देवांगन, विमला देवांगन, योगेश
जिला कोरबा संगठन मे, रीना बरेट, मंजू पटेल।