24hnbc
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड की हार, प्रभाव तो छत्तीसगढ़ में भी होगा
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति पर इसका असर तय माना जा रहा है। उत्तराखंड में छत्तीसगढ़ के मंत्री विधायक संगठन विशेषज्ञ चुनाव प्रचार करने गए थे उत्तरप्रदेश में तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ही पूरी जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस को नियंत्रित कर रहे थे ऐसे में हार की जिम्मेदारी तो किसी को लेनी ही होगी। उत्तरप्रदेश में बहुत लोग हारे किंतु छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बेटे जैतपुर से चुनाव हारे 50 हजार मतों से मिली हार मायने रखती है इसी तरह उत्तराखंड में प्रदेश चुनाव अभियान के तहत हरीश रावत लालकुआं सीट पर हार गए यहां पर भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी मिली थी केवल यह कहने से की नतीजे बेहद चौकाने वाले हैं काम नहीं चलेगा । जैसे-जैसे उत्तरप्रदेश उत्तराखंड के चुनाव की समीक्षा होगी छत्तीसगढ़ में उबाल उठेगा।


