24hnbc
जनप्रतिनिधि को मूल्यवान डिवाइस का तोहफा नहीं आता पसंद एक के आगे कई शून्य की है इच्छा
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। यदि समय रहते एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा पैदा की गई समस्या नहीं सलटी तो शहर कांग्रेस की राजनीति में चटखारे लेकर सुनाई देने वाला किस्सा आम हो जाएगा मामला है 1 ग्राम पंचायत से वार्ड बने क्षेत्र का वार्ड में इन दिनों एक बिल्डर टीएनसी अप्रूव्ड कॉलोनी बनाने की योजना रखता है परंपरा अनुसार उसने निर्वाचित जनप्रतिनिधि को मूल्यवान डिवाइस दी किंतु जनप्रतिनिधि को अपना इतना सम्मान उचित नहीं लग रहा है। सो वह एक अंक के पीछे कई शून्य लगाने के लिए बिल्डर पर दबाव बना रहे हैं बिल्डर भी राजनीतिक दलों के बड़े संगठन पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पास अपनी इस परेशानी को बता चुका है मामला गर्मा गर्मी में है। शिकायतें उच्च स्तर तक हो चुकी है किंतु अभी तक सीजफायर नहीं हुआ है पूर्व में भी इस जनप्रतिनिधि के बारे में कम स्तर पर प्रति मकान शिकायतें हुई है किंतु इस बार मामला बड़ी कॉलोनी का है सो संज्ञान में ज्यादा आ रहा है बताते हैं कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के एक टीम गुट का है सो मामले में यदि शिकवा शिकायतें रही तो बिल्डर को अपनी ही संस्था के पास भी जाना पड़ सकता है किंतु वहां सुनवाई की गुंजाइश कम है क्योंकि संस्था में भी तो टीम गुट के रिश्तेदार ही काबीज है फिलहाल मामला खुर्दबूर्द होता नजर नहीं आ रहा.... ।


