24hnbc
एनसीपी का संकल्प कार्यक्रम में आ रहे हैं नोबेल वर्मा
- By 24hnbc --
- Tuesday, 08 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी एक बार फिर से स्वयं को तैयार कर रही है इसी सिलसिले में संकल्प छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल वर्मा बिलासपुर आ रहे हैं। उनके साथ पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना नंदनवार भी होगी। कुछ ही दिन पूर्व बिलासपुर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने सदस्यता समीक्षा बैठक भी की थी कार्यक्रम के संदर्भ में प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान 2021 से शुरू हुआ था और बिलासपुर में ब्लॉक स्तर पर पार्टी का संगठन खड़ा हो चुका है। समाज के विभिन्न तबको को पार्टी एक साथ जोड़ने के लिए कुछ नई नियुक्तियां भी संभावित है जिस पर संकल्प कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष से पृथक से चर्चा होगी। संकल्प कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन जहां एक और प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका को स्पष्ट करेगा वही राष्ट्रीय परिपेक्ष में संवैधानिक राष्ट्रवाद केंद्रीय एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगता सवाल जैसे विषयों पर पार्टी के रुख को स्पष्ट करेगा। आने वाले समय में पार्टी का प्रत्येक सदस्य संकल्प के साथ मुकाबले में खड़ा होगा।
संकल्प कार्यक्रम होटल कोर्ट यार्ड मैरीयट में है ।


