24hnbc
धूप में जब भी चलोगें तजुर्बा तो होगा
- By 24hnbc --
- Saturday, 05 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । 10 मार्च को 5 विधानसभा चुनाव के वोटिंग की गिनती होगी और परिणाम आएगा किंतु उसके पहले ही हवा में तपिश आ गई है मौसम बदल गए हैं। जब पहले दौर का मतदान हुआ था ठंड थी और अब ऐसा नहीं है समाचार की हेडिंग की दूसरी लाइन इस तरह है " पद बढ़ सकता नहीं साया बड़ा होगा" बनारस 8 सीटों में बता दिया कि डमरु पर जनता नाचने वाली नहीं तो जो हाथ कुछ दिन पहले डमरु बजा रहे थे अब सड़क पर जोड़ कर निकल पड़े हैं, मतदान का आंकड़ा 10 तारीख की स्थिति का आहट दे रहा है। छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनाव में 2013 के मुकाबले 0.68% मतदान में कमी हुई थी और भारतीय जनता पार्टी 49 से घटकर 15 पर आ गई, 2013 में उसे 41.04% वोट मिला था, 2018 में 32% वोट मिला उसके बोट प्रतिशत में 8.07 % की कमी आई ज्यादा वोट सत्ता का बदला नहीं मतदान का कम हो जाना इन दिनों घातक है । 2013 में छत्तीसगढ़ में भाजपा जीती थी और उस समय मतदान में 6.62% बढ़ोतरी हुई थी राजस्थान का उदाहरण ले 2018 के चुनाव 1% कम मतदान हुआ और भाजपा को 163 से 73 पर ले आया, 2013 में उसे 45.17% तथा 18 में 38.77% वोट मिला, झारखंड में 2019 में विधानसभा चुनाव हुआ 1.24% मतदान घटा भाजपा 35 से 25 पर आ गई, हरियाणा में 8.21% मतदान कम हुआ भाजपा 47 से 40 पर आ गई, गुजरात में 2017 में चुनाव था पूर्व चुनाव मुकाबले मतदान 2.91% कम हुआ भाजपा 115 से 99 पर आ गई, यूपी में यदि इसी ट्रेंड से भाजपा की सांसें उखड़ रही है बनारस का सांसद देश के प्रधानमंत्री 8 विधानसभा वाले क्षेत्र में हाथ जोड़कर घूम रहे हैं। दक्षिण बनारस का प्रत्याशी बदल गया उसके बाद भी खतरे में है यहां के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश सरकार में धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, पर्यटन मंत्रालय का काम देखते थे फिर भी परेशान हैं बीजेपी का हिंदुत्व कार्ड काम नहीं आ रहा विश्वनाथ कॉरिडोर, कारपोरेट कल्चर पर विस्थापितों की लड़ाई भारी पड़ रही है। समाचार पढ़ने के साथ एक बार पूरी हेडिंग को फिर से पढ़ें धूप में निकलोगे तो तजुर्बा होगा कद बढ़ सकता नहीं साया बड़ा होगा।


