24hnbc
एनसीपी के पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक, पार्टी के सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक कार्यों की हुई चर्चा बने आगे की रणनीति.....
- By 24hnbc --
- Tuesday, 01 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एनसीपी के पदाधिकारियों ने पार्टी के सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगरीय क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक, पंचायत स्तर तक पार्टी की सदस्यता बढ़ाने की जानकारी पूर्व में इन क्षेत्रों के संबंधित पदाधिकारियों के साथ की निलेश बिश्वास प्रदेश प्रवक्ता एनसीपी ने संबंधित पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी का छत्तीसगढ़ में इतिहास लगभग दो दशक पुराना है। पार्टी ने एक से अधिक बार तानाशाही का व्यवहार रखने वाले नेताओं के विरुद्ध संघर्ष की है, और उस वक्त के विपक्ष से ज्यादा सक्रियता तथा प्रभावी तरीके से आंदोलन किए सरकार के मुद्दों पर नागरिकों की कठिनाइयों को हल करने की पहले जनता को पार्टी से जोड़ती है समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 17 जनवरी 2020 से प्रारंभ हुआ था और इसे 5 माह के लिए बनाया गया है।
बैठक समाप्त करने के पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने यूक्रेन में कर्नाटक तथा पंजाब के मेडिकल अध्ययनरत दो युवकों की मौत तथा तालापारा में हुई एक नाबालिग की हत्या पर मृतआत्माओं के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। समीक्षा बैठक में उपस्थित लोग प्रदेश महासचिव रामेश्वर केवट, प्रदेश सचिव रमेश पांडे, अल्पसंख्यक सचिव प्रकोष्ठ सैयद अमीन, जिला अध्यक्ष राजेश पटेल, संभागीय सचिव रवि कुमार यादव, महिला विंग अध्यक्ष बिलासपुर कुसुम राव, सचिव साल्पीन, लीगल सेल शरद कुमार चंदेल व प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


