No icon

24hnbc

पुलिस जांच से असंतुष्ट कांग्रेस नेता ने अपने ही पार्टी के नेता का लिया नाम

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । कांग्रेस नेता टांकेश्वर पाटले के घर पर हुई 13 जनवरी 2022 डकैती को सुलझाने का दावा बिलासपुर पुलिस कर रही है, हालांकि अभी तक अपने इस संदर्भ में अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। फिर भी अखबारों में तो ऐसा ही छप रहा है । वही 16 तारीख को सतनामी समाज के एक गुप्त बैठक हुई थी। जिसके आधार पर आज समाज प्रमुख के हस्ताक्षर से एक लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को दिया गया है पत्र में कहा गया है कि समाजसेवी टाकेश्वर पाटले के घर पर जो डकैती हुई है उस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए उचित न्याय न मिलने की स्थिति में सतनामी समाज न्यायालय की शरण में जाएगा। हमने 2 दिन पूर्व ही इस मुद्दे को लिखा है समाचार में स्पष्ट है कि मस्तूरी क्षेत्र में सतनामी समाज के मतदाताओं की संख्या 62 हजार है ऐसे में सतनामी समाज के सक्रिय नेता के संदर्भ में समाज चुप नहीं बैठने वाला वहीं दूसरी ओर आज टाकेश्वर पाटले ने पुलिस अधीक्षक महोदय को एक पत्र सौंपा है उन्होंने कहा है कि उनके घर पर 13 जनवरी को जो डकैती हुई जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती रजनी पाटले ने थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। के संबंध में अभय नारायण राय से पूछताछ की जाए उन्होंने पत्र में कहा है कि अभय नारायण राय ने अर्जुन तिवारी महामंत्री कांग्रेस को कहा था कि टांकेश्वर घर पर नहीं मिला तो बच गया यह बात आवेदक ने अपने घर पर पांच छह माह पूर्व हुए हमले को लेकर कहीं है। ऐसा लगता है कि टाकेश्वर पाटले पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है तभी तो वे पत्र लिखकर बतौर शक अभय नारायण का नाम ले रहे हैं। 
    इस संदर्भ में जब अभय नारायण राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं टाकेश्वर पाटले को ज्यादा दिनों से नहीं जानता हूं । विजय केसवानी द्वारा जिला कार्यकारिणी का सचिव बनाया गया तो जाना, पाटले से मेरा कोई मेलजोल नहीं है उसका किससे जमीनी विवाद है किससे व्यक्तिगत झगड़ा है मुझे नहीं पता मेरा नाम क्यों ले रहा है किसके कहने से ले रहा है मुझे नहीं पता यह मेरी राजनीतिक हत्या है। टाकेश्वर पाटले एक मोहरा है चेहरा कोई और है। 
       फिर इसी संदर्भ जब टाकेश्वर पाटले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभय नारायण का आपराधिक रिकॉर्ड हैं सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ नगर पालिक निगम के अधिकारी ने हत्या की कोशिश के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी भी की थी इसके अतिरिक्त ढेका ग्राम की पेपर मिल के संदर्भ में भी कई बार शिकायत हुई है। जिससे स्पष्ट है कि अभय नारायण के अपराधिक रिकॉर्ड हैं । आश्चर्य की बात यह है कि सतनामी समाज के सक्रिय युवा के घर पर जब पांच छह माह पूर्व जब हमला हुआ था घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और घर के भीतर भी तोड़फोड़ की गई तब पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत संबंधित थाना मस्तूरी में की किंतु उसकी शिकायत ली ही नहीं गई टाकेश्वर पाटले का कहना है कि उस वक्त भी टीआई निष्पक्ष होते तो शिकायत लेते और जांच करते।