No icon

24hnbc

फिलहाल जीत भूपेश की आगे क्या होगा ?

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदभार ग्रहण के 3 वर्ष पूरे हो गए । राजनीतिक हलकों में यह चर्चा रही कि अब ढाई-ढाई का प्रश्न भी खत्म हो गया और भूपेश बघेल ने एक 20 ओवर का मैंनेट्रि अपने पक्ष में कर लिया हालांकि 6 महीने पूर्व जो समीकरण बने थे वे तो इशारा करते थे कि कप्तान बदला जाएगा किंतु उस समय छत्तीसगढ़ के विधायकों की दिल्ली परेड और चेस बोर्ड पर कुछ चालें भूपेश जी के काम आ गई और उन्हें बड़ी राहत मिली दूसरी ओर राजनीति के स्वतंत्र प्रेक्षक ऐसा मानते हैं कि कांग्रेस का जो हाल असम विधानसभा चुनाव में हुआ और असम की कमान संभाले भूपेश बघेल जी के कामों की जो समीक्षा ना हो सकी उसकी पूर्ति उत्तर प्रदेश में हो जाएगी । इस बार अनुकूल परिणाम ना मिले तो छत्तीसगढ़ मॉडल की समीक्षा होना तय है असम में छत्तीसगढ़ मॉडल फेल रहा और यूपी में भी हो गया तो 2024 में छत्तीसगढ़ का मॉडल छत्तीसगढ़ में ही सफल रहेगा इसकी क्या गारंटी तब फिर से यह प्रश्न उठेगा की कप्तान बदलकर मैदान में उतरना बेहतर रहेगा देखें आगे क्या होता है।