24hnbc
छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही हिंदुओं पर अत्याचार.......विष्णुदेव साय
- By 24hnbc --
- Sunday, 05 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 6 दिसंबर की तारीख में ही कवर्धा में 175 फीट ऊंचे भगवा को चढ़ाने की आखिर क्या जरूरत आन पड़ी..... इस प्रश्न के जवाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है यदि जिला प्रशासन चाहता तो 3 नवंबर के दिन कवर्धा में जो कुछ हो रहा था उस पर उसी स्थिति में कार्यवाही कर सकता था। किंतु जिला प्रशासन ने पक्षपात किया और हिंदू धर्मावलंबीयो की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई गई यहां तक कि जब कार्यवाही करने की बारी आई तो दोषियों को छोड़ा गया और निर्दोष को फसाया गया जिन लोगों का घटना स्थल पर कोई लेना-देना भी नहीं था उन्हें भी जेल में पहुंचाया गया । भाजपा ने एक ही मांग रखी कि बिना शर्त जिन लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई है उन्हें रिहा किया जाए और पूरे मामले की न्यायिक जांच हो किंतु सरकार को यह मंजूर नहीं है प्रदेश में धर्मांतरण चल रहा है यह बात एक पुलिस अधीक्षक और एक कमिश्नर के पत्रों से सत्य साबित हो गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि शिकायत करो कार्यवाही होगी किंतु शिकायत करने पर भी कार्यवाही नहीं होती यही कारण है कि प्रदेश में अब हिंदू संगठन अत्याचार सहने के मूंड में नहीं है।
कवर्धा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से हिंदू ताकतों का गढ़ रहा है। अतः पूरे राज्य में मजबूती का दौर भी यहीं से प्रारंभ होगा वैसे जो भी आंदोलन हो रहा है वह विश्व हिंदू परिषद के झंडे तले है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साय कवर्धा जाने के पूर्व विजयापुरम स्थित दीपक सोनी के आवास पर 24hnbc बात कर रहे थे, उन्होंने नंद कुमार साय के हालिया बयान पर कहा कि श्री साय 1977 में ही विधायक बन गए थे वह सांसद रहे, राज्यसभा सदस्य रहे, मध्य प्रदेश के समय पार्टी अध्यक्ष रहे, छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे, आयोग के अध्यक्ष रहे पांच दशक में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि पार्टी ने उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं दिया हो ऐसे में यही कह सकता हूं कि वह जो कुछ बोल रहे हैं वह उनकी व्यक्तिगत राय है स्थानीय निकाय चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत 3 साल में ही खराब हो गई है पार्टी 36 वादे करके सत्ता में आई उसने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया यही कारण है कि आरंग में कांग्रेस के 6000, राजिम में 9000 कार्यकर्ताओं ने एक साथ भाजपा की सदस्यता ली है । 100-50 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर कभी भी भाजपा में आ रहे हैं अभी 15 स्थानों पर स्थानीय निकाय चुनाव है और भाजपा अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। 2023 में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हाईकमान जिसे जो भूमिका देता है उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करता है और यही पार्टी का अनुशासन है। दीपक सोनी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पार्टी पदाधिकारी रामदेव कुमावत, लखनलाल साहू, दीपक खंडेलवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


