No icon

24hnbc

इसी सप्ताह कांग्रेस भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजनीतिक हालात पर गंभीर मंत्रणा की संभावना

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दोनों प्रमुख राजनैतिक दल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एक ही सप्ताह में हो रही है। आज अभी दुर्ग में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही है और 13 नवंबर को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी उसकी तैयारियां भी जोरों पर है।12 तारीख को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के नेता बैठक कर एजेंडा भी तय करेंगे ऐसा माना जा रहा है कि धान खरीदी, प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण के मुद्दे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर खास चर्चा होगी। वही आज की कांग्रेस बैठक में भी पेट्रोल पर वेट का मुद्दा, राज्यपाल द्वारा रोके जा रहे विधेयक, झीरम घाटी पर चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि अब विधानसभा चुनाव में 1 साल और 11 महीने शेष हैं ऐसे में जहां एक और विपक्षी दल भाजपा को अपने शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर खरा होकर दिखलाना है वही कांग्रेस को अपने उस घोषणापत्र पर नजर रखनी है जिसके आधार पर वह जीत कर आई थी। जननेता दोनों राजनीतक दल की गतिविधियों पर नजर रखे हैं एक और प्रदेश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से परेशान है तो दूसरी ओर राज्य में बसने वाला मध्यमवर्ग और सरकारी नौकर प्रदेश सरकार के प्रदर्शन से भी खुश नहीं है एक ही सप्ताह के भीतर दोनों राजनीतिक के दल की कार्यसमिति की बैठक से यह पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के पूर्व दोनों दल के नेता अपने अपने एजेंडे पर एक बार चर्चा करने के बाद उत्तर प्रदेश का रुख कर सकते हैं ।