No icon

24hnbc

मजबूरी में ही सही एलुमिनियम रिफाइनरी के विरोध में नागरिकों के साथ अमरजीत हुए खड़े...

24hnbc.com
समाचार - अंबिकापुर
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक अमरजीत भगत जो छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य मंत्री भी हैं को अचानक केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के साथ खड़े होने की जरूरत आन पड़ी। उन्हें अपनी राजनीति में मां कुदरगढ़ी एलमुनियम रिफाइनरी के लगने से नुकसान होता दिख रहा है। ग्राम पंचायत चिरंगा, मांजा, पोडीकला, सरगवां, कर्रदना, क्षेत्र के ग्रामीण इस एलुमिनियम रिफाइनरी के घोर विरोधी हैं, वह न केवल सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में भी रिफाइनरी के खिलाफ जनहित याचिका लगाई है केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने पहले ही इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ खड़े होने का वचन दे रखा है। अब जब क्षेत्रीय लोगों में यह भावना उभरी की क्षेत्रीय विधायक ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए और चुनाव जीत लिया मंत्री भी बन गए किंतु कष्ट के समय वे नागरिकों के साथ खड़े नजर नहीं आ रहे हैं । और यह आक्रोश ग्रामीणों में है ऐसे में देर से ही सही अमरजीत को अपनी राजनीतिक जमीन खिसक्ति नजर आने लगी तो उन्होंने एलुमिनियम रिफाइनरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सीएम को चिट्ठी लिखी है इसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि फैक्ट्री स्थापना से ग्रामीणों में नाराजगी है और यदि इसकी अनुमति को निरस्त नहीं किया गया तो उन्हें और कांग्रेस पार्टी को नुकसान होगा। अतः अनुमति निरस्त की जाए वैसे अमरजीत इस क्षेत्र में अब वैसे लोकप्रिय नहीं हैं जैसे पूर्व में थे।