No icon

24hnbc

छत्तीसगढ़ के प्रगति की मंगल कामना, पर यह कांग्रेस के होते संभव नहीं लगता........धरमलाल कौशिक

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । राज्य स्थापना दिवस के पूर्व, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य की जनता और राज्य के संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग हो यही भारतीय जनता पार्टी की हमेशा कोशिश रही है, और इसी भावना के साथ उस वक्त के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कराई थी। जबकि उन्हें मालूम था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी फिर भी उन्होंने पार्टी स्तर से ऊपर उठकर 3 नए राज्य का निर्माण कराया 3 साल बाद ही छत्तीसगढ़ में नए चुनाव हुए और उसके बाद लगातार भाजपा का शासन रहा। उस समय की प्रगति की रफ्तार और आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति को हम सब महसूस कर रहे हैं ऐसा कोई माफिया नहीं है जो छत्तीसगढ़ राज्य में सक्रिय नहीं हो, अब तो गुंडागर्दी की हद है कि लोग थानों में बैठकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कह रहे हैं और खाकी यह तय नहीं कर पा रही कि उसे किसके खिलाफ कार्यवाही करनी है और किसे व्हीआईपी का दर्जा देकर बैठालना है। मतदाताओं ने जिस पार्टी के घोषणा पत्र को सही मानकर उसे सत्ता सौंपी वे ही अब पार्टी कार्यालय में और कार्यालय के बाहर आपस में लड़ते देखे जा सकते हैं जब एक तरफ रायपुर में राज्य स्थापना दिवस पर उत्सव की धूम रहेगी तब हमारे किसान भाई अपनी फसल बेच नहीं पा रहे उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री से अपील की और मांग रखी कि 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाए।