24hnbc
कहीं की नाराजगी कहीं निकली
- By 24hnbc --
- Thursday, 14 Oct, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पीसीसी छत्तीसगढ़ की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई असल में यह नाराजगी किसी एक मसले को लेकर नहीं हैं। कार्यकर्ता अपनी अनदेखी से परेशान हैं, और वह संगठन पदाधिकारियों से अपनी बात रखते हैं पदाधिकारी कार्यकर्ता और अपनी भावना को आगे कहां बताएं बताते हैं कि यह मुद्दा बिलासपुर जिले से संगठन ने बड़ा पद रखने वाले पदाधिकारी ने उठाया वे अपने नियुक्ति आरंभ से ही ब्लॉक से लेकर जिला और जिले से लेकर राजधानी तक अच्छे खासे सक्रिय हैं यही कारण है कि बिलासपुर जिले के बदलाव में भी उनकी राय सुनी गई थी कुछ ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री के पसंदीदा नेता की संगठन से विदाई हुई है जिसकी नियुक्ति हुई है वह मुख्यमंत्री गुट को पसंद नहीं, पीसीसी में भी नियुक्तियां हुई उनमें से भी कुछ नियुक्ति मुख्यमंत्री के पसंद से भिन्न हैं ऐसे में नाराजगी तो बनती ही हैं। पीसीसी की बैठक के बाद कुछ लोगों का यह भी मानना है कि प्रदेश में सत्ता का जो बदलाव ठंडा पड़ गया था उसमें एक बार फिर से गति आने वाली है देखने लायक होगा कि अगले माह की दीपावली कांग्रेस में कहां खुशी कहां गम की होगी।


