No icon

24hnbc

जोगी पर चुप रह कर मुख्यमंत्री ने दिया राजनीतिक परिपक्वता का संकेत

मरवाही में 15-3+2 का समीकरण

बिलासपुर / मरवाही :- मरवाही उपचुनाव का मतदान 3 तारीख को होगा उसके पूर्व कांग्रेसी भाजपा जिसके प्रत्याशी मैदान में हैं, और जे सी सी जे जिसका कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं है वह भी चुनाव मैदान में डता है। पहले 2 मतदाता से अपने अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं तो दूसरा मरवाही की जनता से न्याय मांग रहा है। हालाकी जिला निर्वाचन अधिकारी ने जेसीसीजे को न्याय यात्रा की अनुमति नहीं दी फिर भी बिना यात्रा किए न्याय तो मांगा ही जा सकता है। कल राज्य के मुख्यमंत्री बघेल ने तीन सभाएं की जिसमें डोंगरिया, कोडगार और जोगी सार की सभाएं थी। जोगी सार अजीत जोगी का गृह ग्राम है। श्री बघेल ने राजनीतिक परिपक्वता का चतुराई से पालन किया और अजीत जोगी के संदर्भ में कुछ नहीं कहा सूत्रों का दावा है कि जेसीसीजे की विधायक श्रीमती रेणु जोगी की कांग्रेस की हाईकमान से कुछ ही दिन पूर्व चर्चा हुई है, शायद यही कारण है कि श्री बघेल ने जोगी के विरुद्ध कोई टीका टिप्पणी ना कर 15 साल के कामकाज के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को घेरा उन्होंने डॉ रमन पर सीधे आरोप लगाया कि मरवाही का विकास भाजपा शासन काल में नहीं हुआ 2001 से 2003 के बीच जब इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पास था तब छत्तीसगढ़ का पूरा प्रशासन यही घटा रहता था। धीरे-धीरे कांग्रेस की हार के बाद परिस्थितियां बदली और मरवाही विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता गया ऐसा सिर्फ मरवाही के साथ नहीं हुआ यह व्यवहार पूरे बिलासपुर जिले के साथ हुआ विकास कवर्धा केंद्रित हो गया ।

 

मरवाही की सभाओं में अंतिम 3 दिन प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री जिनके पास स्वास्थ्य विभाग भी है वह भी सक्रिय हैं असल में मरवाही के यह दो आधार हैं ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य टी एस बाबा ने सिवनी ग्राम की सभा में कहा कि कांग्रेस का विधायक जीतेगा तो स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव नहीं होगा सीधा अर्थ है कि मरवाही में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है यहां पर 100 बिस्तर का अस्पताल कहने मात्र का है, कभी भी इस क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु इलाज के अभाव में होती है पर चुनावी मुद्दा यह नहीं है चुनाव का समीकरण 15-3+2 का है इनमें 15 साल बीजेपी की 3 साल जोगी का और 2 साल बघेल के असल में जनता को 15 बनाम 5 पर फैसला करना है। 

  • राजनैतिक समाचार