No icon

24hnbc

डॉक्टर कराड़े को नहीं मिली जिला न्यायालय से राहत, अग्रिम जमानत याचिका निरस्त

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 नवंबर 2026। 
थाना सिरगिट्टी के अपराध क्रमांक 860 /2026 धारा 89, 3 (5) में डॉक्टर उज्ज्वल कराडे जेपी हॉस्पिटल गणेश नगर की अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय बिलासपुर से खारिज हो गई। अष्टम एडीजे की कोर्ट ने 23/11 को डॉक्टर कराडे का अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया। 
आवेदिका के वकील अनिल पिल्ले का कहना था कि उनके क्लाइंट पंजीकृत डॉक्टर है। रेलवे अस्पताल, एलाइड अस्पताल, यूनिटी अस्पताल में सेवा देती है। 2 वर्षों से स्वयं का जेपी हॉस्पिटल भी संचालित करती है। वे 11 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं और उनके खिलाफ कभी कोई इस तरह की शिकायत नहीं हुई। जेपी अस्पताल और घर एक साथ है दिनांक 13/11 को सुबह उनके स्टाफ द्वारा बताया गया कि कोई महिला मरीज अपने पति के साथ आई है अत्यधिक तकलीफ में है तत्काल देखना है। मरीज को अत्यधिक रक्तस्राव और दर्द हो रहा था। जांच में पाया गया कि abdomen tenderness pv से ब्लडिंग हो रही है और इसी आधार पर इलाज किया गया। मरीज शाम को 6:00 बजे ठीक होने पर घर भी चला गया। मरीज से जरूरी फीस ही लिया गया है। आवेदिका के विरुद्ध सिरगिट्टी थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है वह पूर्णतः झूठा है।
राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने कहा कि डॉक्टर को जमानत का लाभ दिया जाता है तो साक्षनष्ट होने का डर है पीड़िता की सहमति के बगैर 3 माह का गर्भस्थ शिशु का गर्भपात किया गया है। अपराध गंभीर प्रकृति का है अतः प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त किया जाता है। 
डॉ उज्ज्वला कराड़े का यह मामला बेहद चर्चित है और प्रकरण अग्रवाल दंपति के तलाक से जुड़ा हुआ है।