No icon

परिवार नाम की इकाई के टूटने का संकेत है

गुम इंसान केवल सूचना नहीं

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 जनवरी 2026। 
बालिक युवतियों के गुम इंसान की संख्या केवल कानूनी मसला नहीं बदल रही सामाजिक परिस्थितियों की ओर बड़ा इशारा है। गुम इंसान के मामले जांजगीर चांपा जिले के मूलमूला थाने में अन्य थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा आते हैं। यह बात थाने में पदस्थ टीआई भी मानते हैं। इस थाने के नोटिस बोर्ड पर ही 2025 के 12 महीने में टैग हुए 14 मामले की सूचना है जिसमें से मात्र एक पुरुष और एक महिला की आयु 40 से अधिक शेष पूरे मामले 18 से 20 साल की युवतियों के हैं।
 2026 का प्रथम माह है और अभी तक तीन आम सूचना गुम इंसान की टैग हो गई है जो तथ्य सूचना पटल पर लिखा है उसके अनुसार अधिकतर लड़कियों की शिक्षा 12वीं के आसपास है। एक गुम इंसान युवती है ग्रेजुएट थी। देश के सर्वोच्च अदालत युवतियों के गुम होने के मामले को लेकर गंभीर रही है और समय-समय पर स्टेटस रिपोर्ट बुलाती है। 14 इस इश्तिहार को देखकर यह लगता है कि इस क्षेत्र में परिवार नाम की इकाई में कहीं ना कहीं बुनियादी गड़बड़ी आकर ले चुकी है और विषय पर सामाजिक आर्थिक शोध की व्यापक जरूरत है।