हम लीज रद्द करा कर ही दम लेंगे
शाला प्रबंधन कमेटी और डायोसिस ऑफ़ छत्तीसगढ़ एक बार फिर आमने-सामने
- By 24hnbc --
- Friday, 09 Jan, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 जनवरी 2026।
शाला परिसर में शादी के लिए स्थान किराए से देना आम बात है पर यह उसे समय घोर आपत्तिजनक है जब शाला परिषद नजूल पट्टे की जमीन हो। क्योंकि सत्ता (लीज) शर्तों के तहत दी जाती है और शर्तों का पालन न करने पर लीज रद्द हो जाती है। बिलासपुर जेकमेन मेमोरियल अस्पताल इसका उदाहरण है। अब रायपुर में भी इसी तरह का विवाद प्रारंभ हो गया है। आश्चर्य का विषय यह है कि दो पक्षों के विवाद में रायपुर एसडीएम भी एक पक्ष बन गए अर्थात अब चार पक्ष हो गए।
पहले डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ दूसरा शादी के लिए जगह किराए पर लेने वाला व्यक्ति तीसरा साला प्रबंधन समिति जो पंजीकृत है और चौथा रायपुर एसडीएम जिसे शाला परिसर शादी के लिए शाला परिसर किराए पर लेने वाले ने सूचित किया। इस पूरे मामले में शाला प्रबंधन समिति ने शाला परिसर के बाहर एक बोर्ड लगाया सूचित किया है कि परिसर किराए के लिए उपलब्ध नहीं है। छत्तीसगढ़ डायोसिस ने स्थान को किराए से देने के लिए बाकायदा रसीद भी काटी है। जब शाला प्रबंधन समिति ने बिशप को पत्र लिखा कि शाला परिसर किराए से देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता तो विवाद और गहरा गया स्थान किराए पर लेने वाला एसडीएम कार्यालय में एक सूचना दे आया मानो यह पूरी प्रक्रिया से एसडीएम परिचित हो।
शाला में परीक्षाएं सिर पर है प्रैक्टिकल चल रहे हैं और एक विवाद के फैली हुई अवस्था को ठीक करने में ही लंबा वक्त लगता है। पढ़ाई भी प्रभावित होती है और सबसे बड़ी बात लीज की शर्तों का उल्लंघन है।


