24hnbc
हाई कोर्ट से निराश होकर वापस आए , प्रेस क्लब के कथित सदस्य
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 दिसंबर 2025।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब प्रेस क्लब बिलासपुर पर चुनाव का मियादी बुखार चढ़ रहा है। जैसे-जैसे ताप चढ़ेगा मतदाताओं का बौराना भी शुरू होगा। उसके पहले कुछ जरुरी मुद्दे जिसका जवाब प्रेस क्लब के हर उसे पदाधिकारी को ढूंढना चाहिए जो जिंदा है। दिवंगतों से कौन पुछे। क्योंकि हमारे यहां गुजरे हुए लोगों की आलोचना नहीं की जाती अन्यथा गड़बड़ियों की लंबी खैरियत तो उनके खाते में भी है। नंबर एक समिति की सदस्यता का पैमाना समय के साथ संशोधित क्यों नहीं किया गया। बरसों से आय और व्यय का हिसाब ना तो पारदर्शी तरीके से सदस्यों को बताया गया। ना ही सरकार को जमाने भर से प्रश्न पूछने का दम भरने वाले पत्रकार अपने ही संस्था में पारदर्शी व्यवस्था लागू क्यों नहीं कर पाए। क्या चुनाव पूर्व उनके मुंह में मीठा भर दिया जाता है आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाने के बाद आरोप लगाने वालों नाम मुद्दे छोड़ क्यों दिए क्या सबके बीच कोई दुर्भी संधि हुई...?
हर 2 साल में बिलासपुर शहर में इतने पत्रकार क्यों हुए और उनमें से ही समिति की सदस्यता गैर पत्रकारों को कैसे मिलती रही या प्रश्न हर उसे पत्रकार को परेशान करता है जो प्रेस क्लब से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस करता था। अब तो परिसर में गैर पत्रकार मतदाता तरह बाउंसर बनकर घूमते हैं लिखने पढ़ने वाले संकोच में आ जाते हैं समिति को गुणतंत्र से लोकतंत्र और फिर भीड़ तंत्र में बदलने वाले लीडर यदि हिम्मत हो तो उनके नेतृत्व क्षमता का पुनर अवलोकन कर लें कि उनके कर्मों से यह संस्था अधोपतन की ओर तेज गति से कैसे जा रही है।


