24hnbc
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की वैधानिक समिति ने बिलासपुर के स्कूलों का किया दौरा
- By 24hnbc --
- Monday, 03 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2025।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की वैधानिक समिति द्वारा लगातार संबंधित स्कूलों का दौरा करके वहां की समस्याओं एवं पूर्व में हुवे अवैधानिक आर्थिक कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। इसी तारतम्य में बिलासपुर के बर्जेस इंग्लिश स्कूल, बर्जेस हिंदी गर्ल्स स्कूल एवं मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण, वैधानिक समिति के द्वारा से किया गया। साथ ही स्टाफ की वेतन सम्बन्धी समस्याओं एवं अवैधानिक कार्यों की जानकारी मांगी गई, एवं त्वरित कार्यवाही की गई। समस्त स्कूलों में शांतिपूर्ण तरीके से समिति के कोर्ट केस की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रदान की गई। बर्जेस इंग्लिश स्कूल में प्राचार्य श्रीमती निशिता हंसा दास एवं स्टाफ के सदस्यों ने दिल खोलकर अपनी बात कही और आपस में शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग प्रदान किया, वैधानिक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से मिलकर शिक्षकों ने बेहद प्रसन्ता व्यक्त किया। मिशन स्कूल में उपस्थित शिक्षकों ने बेहद आत्मीय तरीके से समिति के सदस्यों का स्वागत किया।
पूर्व समिति के सदस्यों के द्वारा दिए जा रही धमकियों व भय के वातावरण निर्मित करने के कारण से नियमानुसार पुलिस में बाकायदा समिति के दौरे की लिखित जानकारी प्रदान की गई और पुलिस बल प्राप्त करके शाला में प्रवेश किया गया, शांति व्यवस्था का ध्यान रखा गया। सचिव श्रीमती शशि वाघे, उपाध्यक्ष रेव्ह. अतुल आर्थर, कोषाध्यक्ष श्री व्ही.के. सिंह, नीलिमा रॉबिन्स, अजय जॉन, रेव्ह.अजय मार्टिन, संदीप लाल, मेन्जी प्रसाद, अनुराग प्रकाश, एडवोकेट एमजे राव, राजेश बेंजामिन, एडवोकेट अतीश लाल, अनिल टाइट्स व अन्य सदस्य उपस्थित थे।


