24hnbc
चर्च और डायोसिस में उठे सवाल : बिशप सुषमा का कहर बेंजामिन पर क्यों नहीं?
- By 24hnbc --
- Monday, 29 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ डायोसिस में हाल ही में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ हफ्ते पहले ही बिशप सुषमा ने अचानक चौदह परिवारों को चर्च एवं डायोसिस की सदस्यता से बाहर कर दिया था। उनका आरोप था कि ये परिवार चर्च-विरोधी और डायोसिस-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे।
लेकिन अब स्थिति और भी पेचीदा हो गई है। डायोसिस से करीबी संबंध रखने वाले राजेश बेंजामिन ने स्वयं को बिलासपुर स्थित सीडब्ल्यूबीएम की ज़मीन, यानी बर्जेस स्कूल, का पॉवर ऑफ अटॉर्नी घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम शहडोल के पोप बिशप के सहयोग से उठाया। इतना ही नहीं, बेंजामिन ने नजूल कार्यालय में भी जाकर इस ज़मीन पर अपना दावा पेश कर दिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिन परिवारों को मामूली आरोपों पर चर्च से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, उन्हीं बेंजामिन और उनके परिवार पर कार्यवाही की बारी आने पर बिशप और उनके करीबी सहयोगी चुप्पी साधे नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है कि बेंजामिन के पास बिशप और डायोसिस से जुड़े कई संवेदनशील राज़ हैं, जिन्हें उजागर करने की क्षमता उनके पास है। यही कारण है कि उन पर कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा।
अब चर्च के भीतर यह चर्चा तेज़ है कि क्या नियम-क़ायदे सिर्फ़ आम परिवारों पर ही लागू होते हैं, और बिशप सुषमा बेंजामिन पर कार्रवाई करने से क्यों बच रही हैं।
सवाल यह है कि क्या इस पूरे विवाद से छत्तीसगढ़ डायोसिस की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गहरी चोट नहीं लग रही?


