24hnbc
स्कूल दो स्टाफ एक सालेम विरुद्ध सालेम अद्भुत कहानी
- By 24hnbc --
- Saturday, 13 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 सितंबर 2025।
रायपुर के सालेम स्कूल की कहानी अद्भुत है एक ही परिसर में तीन स्कूल का संचालन प्रबंधन में बैठे लोग की अद्भुत क्षमता का परिचायक है। और यह क्षमता वर्तमान न्याय संहिता और पूर्व कि भारतीय दंड संहिता के हिसाब से आपराधिक श्रेणी में आती है। कक्षा पहली से 12वीं तक यह तीनों स्कूल संचालित है प्राइवेट सालेम को हाल ही में बंद किया गया है। 89 के स्टाफ से दो स्कूल संचालित है एक स्कूल आईसीएससी बोर्ड का है जिसकी प्रभारी प्राचार्य केके सिंह हैं। दूसरा सालेम छत्तीसगढ़ बोर्ड के अंतर्गत है सालेम स्कूल का जो आईसीएससी के अंतर्गत है के दो खाते हैं एक एक्सिस बैंक जहां से स्टाफ का वेतन निकाला जाता है और दूसरा बैंक ऑफ़ बरोदा जहां पर समस्त फीस आती है। आईसीएससी बोर्ड वाले स्कूल का स्टाफ है पर छत्तीसगढ़ बोर्ड वाले स्कूल का ना तो स्टाफ है, ना बैंक खाता, ना कैश बुक, ना लेजर और ऐसे सोनामधन्य स्कूल को एक पुरस्कार भी मिल चुका है। इतना ही नहीं प्राइवेट सालेम स्कूल के नाम से टीसी भी काट दी गई। पूरे मामले की शिकायत संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को है पर वे कार्यवाही नहीं करते। स्कूल का उच्च स्तरीय गड़बड़ झाला इतना बड़ा है कि इसमें वेतन से लेकर पीएफ तक की पूरी गड़बड़ी है।
एक शिक्षक यदि दो स्थानों पर नौकरी करेगा तो उसकी पीएफ दो स्थानों पर कैसे कटेगा। एक ही समय पर दो नौकरी करने वाले को नॉन बायोलॉजिकल ही कहा जा सकता है और यह गुण यहां के दो प्राचार्य के के सिंह और रूपिका लॉरेंस के साथ 87 और शिक्षकों के पास है।


