No icon

Hbbc

सूचारु यातायात में बाधक किन्नर, भिखारी और सेल्फ एंप्लॉई

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 सितंबर 2025। 
बिलासपुर के नागरिक इस समय तीन तरीकों से लूटे जा रहे हैं। जहां पर ट्रैफिक सिग्नल लगा है और ट्रैफिक 100 सेकंड से ज्यादा के लिए ठहरता है। पहली वसूली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की जाती है। जिसे हम चालानी कार्यवाही कहते हैं, और समय-समय पर यातायात पुलिस वसूली के आंकड़े को खुद ही प्रसारित करती है। दूसरी वसूली कार का कांच पूछने वाली दूध पीने वाले बच्चों को अपने छाती से लगाए महिलाओं द्वारा की जाती है। इसमें झंडा बेचने वाले, कलम बेचने वाले सब शामिल हैं ये सुचारू यातायात में बांधा ही बनते हैं। अधिकतर ये घुमंतू है और समूह में आते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में तो चौराहा या कहीं भी भीख मांगने को अपराध घोषित किया है और हमारे यहां सूचनात्मक कार्यवाही भी नहीं होती। छद्म भिखारी हर चौराहे पर देखे जा सकते हैं। तीसरी लूट के तीन चौराहे फिक्स हैं और यह लूट किन्नरों द्वारा की जा रही है। अग्रसेन चौक, सत्यम चौक के दोनों चौराहे से यातायात पुलिस और सिविल लाईन थाने की दूरी चंद कदमों की है। नेहरू चौक एसडीएम कार्यालय के ठीक के सामने इस प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी भी कहा जाता है और साहब अपने कार पर तख्ती लगाकर घूमते हैं। उनकी नाक के सामने किन्नर, फर्जी किन्नर दिन भर लूटते हैं। मंगला चौक, मंदिर चौक आदि चौराहों पर कीनन की लूट कभी भी देखी जा सकती है। क्या ऐसे छोटे-छोटे समस्याओं में भी प्रशासन तभी कार्यवाही करेगा जब माननीय उच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले लेगा।
 
 
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)