24hnbc
प्रभु की वाटिका में जब न्याय बर्खास्त हो गया, बैनेट को हमारी श्रद्धांजलि
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन पंजीकृत दोनों संस्थाओं से न्याय बर्खास्त हो गया। जब इसी हफ्ते बुधवार को मुकुल बैनेट का पार्थिव शरीर प्रभु वाटिका में दफन हो गया। हर धर्म की अपनी मान्यता है की शरीर के द्वारा किए गए कर्मों का न्याय कब होगा किस धर्म की क्या मान्यता है हमें उसे पर विचार भी नहीं करना है। हमारे विचार का विषय यह है कि रायपुर के सालेम स्कूल मैं बतौर शिक्षक काम करने वाले बैनेट की मृत्यु के पीछे कारण क्या है। उन्हें और उन जैसे कई को नौकरी से छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के कथित पदाधिकारी ने निलंबित किया। छत्तीसगढ़ डायोसिस की बिशप बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन की पदेन अध्यक्ष होती है। ईसाई समाज के तमाम स्कूलों में शिक्षकों को निलंबित करने की एक श्रृंखला है। शिक्षा समिति में झगड़ा है और सचिव, रजिस्टर की कोर्ट से स्थगन है। नीतिगत निर्णय लेने से मना है ऐसे में निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई को जायज कैसे ठहराया जा सकता है। निलंबन अवधि में नियमतह जीवन यापन भत्ता दिया जाता है पर इनका पालन सीडीबीई में नहीं हो रहा है।
बैनेट दंपति दोनों नौकरी में थे एक के बाद एक पति पत्नी दोनों को निलंबित किया गया। पीएफ का पैसा पटाया नहीं है ऐसे में कोई पार्ट पेमेंट भी नहीं निकाला जा सकता साथ ही समाज से निकल भी दिया इसे न्याय की तराजू पे न्याय का बर्खास्त होना ही तो कहा जाएगा। आज एक बैनेट गया कोई आश्चर्य नहीं निलंबित और समाज से निकल गए कर्मचारियों का आवेदन मानव अधिकार आयोग और अल्पसंख्यक आयोग के पास लंबित है।
शीघ्र न्याय नहीं मिला तो यह संख्या बढ़ भी सकती है। पर ईसाई समाज का लोकप्रिय कोटेशन है प्रभु सबको माफ करता है इन्हें भी कर देगा।


