24hnbc
26 जनवरी शुष्क दिवस में बिकती रही दुगने तिगने दामों पर शराब प्रशासन मौन समझ से परे
- By 24hnbc --
- Sunday, 28 Jan, 2024
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 28 जनवरी 2024।
हथबन्ध एवम ग्रामीण अंचल में खुले आम देशी शराब का पौवा 200 रुपए प्रति तथा गोवा पौवा 220 में बिकता रहा 26 जनवरी शुष्क दिवस होने के बौजूद शराब दुकान बंद रहने के कारण कोचियों ने बड़ी तादाद में खुलेआम अवैध शराब बेची हथबंध में थाना होने के बौजूद अवैध शराब की बिक्री पर रोक नही है बल्कि शराब कोचियो की वृद्धि हो रही है आश्चर्य तो यह है की यह बिकने वाली शराब नेवरा भट्टी , ससाहोली, हीरमी,सिमगा,भाटापारा,से लाकर बेचने का कार्य किया जाता है जानकारों ने बताया की शराब भट्टी में कोचियों को जितनी चाहे उतनी पेटियां उपलब्ध कराई जाती है जिसके कारण अवैध करोबार तेजी से फलफूल रहा है ग्राम हथबंध के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास के आसपास और उसी से लगे मुहल्ले में भारी मात्रा में शराब बेची जाती है पर कार्यवाही नही होती...
उसी तरह 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश में शुष्क दिवस की घोषणा की गई थी मुख्मंत्री की घोषणा के अनुपालन में आबकारी विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर देशी विदेशी शराब दुकान बंद साथ ही ढाबा, बार, रेस्टोरेंट क्लब में शराब परोसने पर प्रतिबंध था के बौजूद हथबन्ध तिग्गड़ा सहित केसदा,रिगनी,डोंगरिया,सितापार, धोधा,कुकरा चुंदा, लावर, खिलोरा,में चौक, मुहल्ले में दुगने तिगुने दामों पर शराब बिकती रही प्रशासनिक रूप से कार्य करने वाले पुलिस थाने इसकी जानकारी होते हुए भी किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी...
यह बताना आवश्यक है डेढ़ माह पूर्व यहां के निरिक्षक अजय झा के कार्य काल में लगातार पुलिस कार्यवाही होती रही उनके स्थान्तरण के बाद से हथबन्ध में फिर से अधिक मात्रा में शराब की बिक्री होने लगी ग्रामीणों का कहना है की थाने के आगे पीछे 500 सौ कदम की दूरी पर तिराहे में ठेले दुकानों पर गांजा शराब आसानी से उपलब्ध है शुष्क दिवस के पहले ही अवैध शराब का करोबार करने वालो ने पहले से भंडारण करके रखे थे शिकायत कर्ताओं के शिकायत पर कार्यवाही नही होती वही शिकायत की जानकारी मिलने पर शिकायत कर्ता के नाम सहित शराब कोचियो तक जानकारी पहुंचा दी जाती है जिसके कारण कोचिए शिकायत कर्ताओं को गाली गलोच करते है और मार पीट करने की धमकी देते है जान कारो का कहना है की जो व्यक्ति अवैध धंधे में लिप्त है उन्हे ही हर कारवाही में गवाह बनाया जाता है ताकि कार्यवाही में आसानी हो हथबन्ध में शराब के साथ गांजे का कारो बार जोरो पर है जिससे युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फसते जा रहे है शराब बिक्री को लेकर शासन ने तरह तरह के मापदंड नियम बनाए है लेकिन अमल नही किया जा रहा है...
हथबंध थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा चुन्दा के सरपंच ने थाने में अवैध शराब की लिखित शिकायत दी है और उन्होंने कहा की कई बार शिकायत के बावजूद कार्यवाही नही होती उसी तरह झिरिया ,रिंगनी के पंचायत द्वारा पूर्व में लिखित शिकायत दी गई थी।
जिस उद्देश्य से थाना खुला है उसके विपरीत हो रहा है ग्रामों में बेखोब शराब बेची जाती है और कार्यवाही शून्य है।
संतोष साहू जनपद सदस्य , हमारे विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है रात्रि में गश्त भी हो रही है
विपिन पाठक आबकारी उपनिरीक्षक।
( राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट )


