No icon

24hnbc

सेवा सहकारी समिति नियम विरूद्ध भर्ती, उपपंजीयक सहित कई अधिकारी मेहरबान होकर बीएम के सगे भतीजे को बनाया समिति प्रबंधक

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2023।
सेवा सहकारी समिति पिपरलोंड पंजीयन क्रमांक 1752 में उपपंजीयक श्रीवास ,सहकारिता निरीक्षक साहू, जिला सहकारी मर्यादित केन्द्रीय बैंक शाखा सरगांव मैनेजर साहू और सुपरवाइजर सहित सभी आपस में मिलीभगत कर नियम विरूद्ध भर्ती करके शासन के नियमों को ही बदल डाला क्योंकि उक्त सभी अधिकारी कर्मचारी किसी मंत्री मिनिस्टर से कम नहीं है जो स्वयं जब चाहे तब नियम को बदल लेते है क्योंकि उक्त लोग मोटी मोटी रकम लेकर अपने सगे रिश्तेदारों की भर्ती जो करनी होती हैं, क्योंकि जायज भी है उक्त लोगों के हाथों में ताकत जो है जो ब्रांच मैनेजर के सगे भतीजे व उनके रिश्तेदार को ही सेवा सहकारी समिति पिपरलोंड में संस्था प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में भर्ती कर दिया है जो सेवा सहकारी समिति क्षेत्र से बाहर है जिसकी शिकायत जिलाधीश महोदय के जनदर्शन कार्यक्रम में दिया जा चुका है। जबकि राज्य सरकार के नियमानुसार सेवा सहकारी समिति के क्षेत्र में आने वाले ग्रामों के ही पढ़े व बेरोजगार युवकों की भर्ती करनी होती है लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी रिश्तेदार होने के कारण नियम कोई मायने रखता है उसमें उच्च अधिकारी मेहरबान जो है इस तरह मिलीभगत कर मोटी रकम के बलबूते राहुल साहू और विवेक साहू नाम के युवक जो ब्रांच मैनेजर के खास रिश्तेदार है इसी कारण उच्च अधिकारियों के लिए कोई नियम मायने नहीं रखता है और चुप्पी साधे बैठे हैं।