No icon

नए राजनीतिक समीकरण का इशारा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर से बढ़ रहा डॉक्टर महंत का आभामंडल

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 13 जून 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी रिदम में आ गई है। एक के बाद एक पदाधिकारी सम्मेलन और प्रतिस्पर्धी पार्टी पर तीखी नजर, कोरबा के बाद अब अंबिकापुर में भी सम्मेलन हो गया। पिछला चुनाव अंबिकापुर के लिए भाजपा की स्थिति बेहद शर्मनाक मिल रही 14 में से 14 पर भाजपा कोराडी हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा। भाजपा की तैयारी इस महीने भी यदि ठीक नहीं है तो उसके कम बैक की उम्मीद नहीं की जा सकती पूरे प्रदेश में जून का महीना मोदी का महीना है। अलग-अलग जिला व संभागीय मुख्यालयों पर भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल पर प्रचार प्रसार होना है। पर अंबिकापुर में यह स्थिति ठीक नहीं है 2 दिन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फागन सिंह कुलस्ते का एक कार्यक्रम व्यापार प्रकोष्ठ के साथ था पर श्रोता ही नहीं जुटे किसी तरह क्षीण अनुपस्थिति में नाक कटाने वाला कार्यक्रम हुआ बताया जाता है कि अंबिकापुर में भाजपा की स्थिति यही है हजार प्रयास के बाद पदाधिकारियों के मध्य परस्पर विवाद समाप्त नहीं हो रहा है उलट कांग्रेस में नेताओं के बीच पहले से बेहतर स्पष्टवादीता देखी जा रही है एक उदाहरण बिलासपुर का है बहुत दिन बाद कांग्रेस के बड़े नेता चरणदास महंत ने खुलकर कहा बिलासपुर संभाग उनका है और वे इसकी जिम्मेदारी भी ले रहे हैं साथ में उन्होंने रहीम का दोहा रहिमन धागा प्रेम का को फोर्ड करते हुए पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश दिया है बिलासपुर में कांग्रेस में अजीत जोगी के निधन के बाद यह पहली बार हुआ है जब डॉ महंत ने बिलासपुर को अपना कहा....... कांग्रेस की राजनीति पर जानकार बताते हैं कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही चरण दास महंत बिलासपुर संभाग के बड़े नेता रहे वह तो 2001 में जब अजीत जोगी मुख्यमंत्री बने तो उनका गृह जिला होने के कारण कांग्रेस में होने की ज्यादा चलने लगी और महंत जी सबसे मिलकर चलने के कारण थोड़ा पीछे हो गए पर इस बार जब से प्रदेश कांग्रेस का प्रभार कुमारी सेलजा को मिला है महंत जी को पूर्व की अपेक्षा ज्यादा महत्व मिल रहा है और अपने शांत स्वभाव के कारण बिलासपुर संभाग के कांग्रेसी नेता उन्हें पसंद भी ज्यादा करते हैं ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है की मुख्यमंत्री के चेहरे के अतिरिक्त हैं कांग्रेस के चुनावी मंच पर और टिकट वितरण में भी महंत का चेहरा मुख्य होगा।