No icon

24hnbc

कोयला सहकारी समिति की ईडब्ल्यूएस जमीन पर हो रही धान की खेती

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 3 मई 2023। सहकारी समितियों में कहा जाता है जिसकी लाठी उसकी भैंस कोयला कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण कल्याण समिति लगरा पर यह बात पूरी तरह सत्य साबित होती है प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कॉलोनी की कुल भूमि लगभग 140 एकड़ है नियमों को ठीक से लागू न होने के कारण मात्र कुछ दर्जन मकान ही यहां बने हैं मूलभूत सुविधाएं ना के बराबर है पैसे की आवक खूब है कारण प्रति सदस्य प्रति वर्ग फुट ₹1 विकास शुल्क लिया जाता है इतने पर भी पदाधिकारियों का पेट नहीं भरता लिहाजा समिति के द्वारा छोड़ी गई 22 एकड़ ईडब्ल्यूएस की भूमि पर धान की खेती कराई जाती है। हमने स्वयं सहकारी समिति के ऑफिस में जाकर उपलब्ध ईडब्ल्यूएस जमीन का रखवा खसरा दिशा देखी और उस स्थान पर जाकर देखा कि किस तरह इतनी बड़ी जमीन पर धान की खेती पिछले कई सालों से ली जा रही है इस संदर्भ में समिति के कथित अध्यक्ष एपी सिंह कहते हैं नहीं ली जाती जबकि नाम न छापने की शर्त पर एक सदस्य ने कहा ऐसा हो रहा है हमने जब कभी भी शिकायत की हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। खबर तो यह भी है कि इस सहकारी समिति में कई सालों से प्राधिकृत अधिकारी और फिर बाद में परीसमापक अधिकारी बैठाला गया पर उन्होंने कभी भी पदभार ग्रहण नहीं किया और अब डीआर कहती है कि समिति के पक्ष में स्थगन आदेश है जबकि वास्तविकता इससे विपरीत है। सहकारी समिति का कोई भी प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय में लंबित नहीं है पर जाने की दबाव/ लालच के चलते बीआर किसी समिति के पक्ष में स्थगन बताते हैं।