No icon

24hnbc

12 लाख के स्वर्ण आभूषण बरामद आरोपी पकड़े गए रंगे हाथ

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 05 अप्रैल 2023। मस्तुरी ब्लॉक के अंतर्गत थाना पचपेड़ी के गोढाडीह गांव में स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण बेचने वाले शंकर साहू को विजय सूर्यवंशी और रूपचंद राय ने मिलकर ठगने की कोशिश की पर मामला उल्टा पड़ गया क्योंकि रूपचंद राय और विजय सूर्यवंशी को चोरी के मामले में पुलिस ने उठाकर अंदर कर दीया। इस मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजय सूर्यवंशी के घर पर शंकर साहू जेवर दिखाने आता रहता था और विजय सूर्यवंशी का परिवार आवश्यकता होने पर जेवर खरीदता भी था इसी कारण जेवरात का व्यवसाय इसी सप्ताह विजय सूर्यवंशी के घर जेवर दिखाने गया था और एक डब्बा जेवर वह सूर्यवंशी के घर पर बुल आया कुछ ही देर बाद वह फिर पहुंचा और उसने अपना एक डब्बा विजय सूर्यवंशी के घर पर ही छूट गया है बताया किंतु विजय सूर्यवंशी में डब्बा घर पर छुटने की बात से इनकार किया। व्यापारी सीधे संबंधित थाना पचपेड़ी चला गया पुलिस ने विजय सूर्यवंशी से कड़ाई से पूछताछ की उसने बताया कि डिब्बा उसने रूपचंद राय को दिया है और रूपचंद राय से पूछताछ में उसने बताया कि पूरा माल उसने अपने ससुराल में रख दिया पुलिस ने 200 ग्राम स्वर्ण आभूषण कीमत लगभग 1200000 रूपचंद राय के ससुराल से बरामद किए।
दो अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ जिसमें से एक मामला सरकंडा क्षेत्र का है जहां पर जमीन व्यवसाय गर्ग ने बैंक में बंधक रखी हुई भूमि को प्लाटिंग करके 9 लोगों को भेज दिया मामले के खुलासा होने पर गर्ग ने कर्ज की पूरी रकम बैंक में जमा करके बैंक से एनओसी प्राप्त कर ली पर बेची गई भूमि रजिस्ट्री के वक्त बंधक थी और जमीन विक्रेता के द्वारा दिखाया जा रहा एनओसी वर्तमान का है इसी आधार पर पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि ऐसे मामले में राजस्व विभाग का कर्मचारी जब तक शामिल ना हो ऐसा फ्रॉड नहीं हो सकता है लिहाजा जांच जारी है। 
एक अन्य मामला रतनपुर क्षेत्र का है इसमें शिकायतकर्ता भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक स्वयं हैं उन्होंने बताया कि अरविंद जयसवाल को 15/3/2022 में ₹300000 का लोन दिया गया था। लोन प्राप्त करता ने 22 चेक के माध्यम से बैंक से कुल 38 लाख रुपया आहरण कर लिया। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अरविंद जायसवाल के खिलाफ 420, 479, 34, 409 का मामला दर्ज किया गया इस प्रकरण में भी गहनता से जांच जारी है क्योंकि माना जा रहा है कि शाखा के दो कर्मचारी इस प्रकरण में लिप्त हैं।