No icon

24hnbc

50 का वकालतनामा अब हो गया है 100 का

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 13 मार्च 2023। सामान्य व्यक्ति की हालत महंगाई के कारण खराब है। इसी क्रम में जिला न्यायालय में वकालतनामा पेश करना भी अब पूर्व के मुकाबले 2 गुना महंगा हो गया है। पहले जो वकालतनामा ₹50 का मिलता था वह अब बढ़कर ₹100 हो गया है। वकालतनामा के मूल्य में यह अंतर 13 फरवरी से होना बताया जाता है। कोर्ट परिसर में वकालतनामा के दाम बढ़ने से इसका विरोध भी प्रारंभ हो गया है और कुछ अधिवक्ता अपने स्तर पर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं। वकालतनामा के हर फॉर्म पर पहले ₹25 का अधिवक्ता कल्याण निधि स्टांप लगाया जाता था अब टिकट के साथ 25 + 50 का एक सील लगाया जाता है। जिससे अब यह लग रहा है की अधिवक्ता कल्याण निधि का स्टांप 25 की जगह ₹50 का है और फॉर्म की कीमत ₹50 इस तरह किसी भी व्यवहार न्यायालय में एक वकालतनामा प्रस्तुत करना ₹100 हो गया है। जब कभी भी कोई मुवक्किल अपने लिए वकालतनामा लेने बार काउंसिल के दफ्तर जाता है तब उसे सीधे ₹100 का शानदार झनझन आता हुआ करंट लगता है। 50 से सीधी वृद्धि 50 की लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। जिला न्यायालय परिसर से उलट तहसील दफ्तरों में यही वकालतनामा ₹5 मात्र का मिलता है और उस पर यदि अधिवक्ता कल्याण निधि की टिकट भी लगा दी जाए तो भी वह ₹55 का होगा। पर राजस्व न्यायालय के अतिरिक्त उस वकालतनामा का उपयोग सिविल कोर्ट में नहीं होता।