No icon

24hnbc

पूजा स्थल पर पार्टी का झंडा कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से छावनी बना गांव

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 4 मार्च 2003। कवर्धा जिले का भोरमदेव थाना क्षेत्र और उसका एक छोटा सा गांव हरमो इस समय पुलिस छावनी बन गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक पूजा स्थल पर पार्टी का झंडा लगाकर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप है कि जीजीपी के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया एसएससी सहित 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व आदिवासी बाहुल्य जिला में एक धार्मिक स्थान पर भी इसी तरह हमला हुआ था और पुलिस अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हुए थे। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं धार्मिक स्थलों पर इस तरह के विवाद बढ़ रहे हैं। हरमो गांव जो भोरमदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जीजीपी के कार्यकर्ताओं ने पूजा स्थल पर पार्टी का झंडा लगा दिया ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और कहा पूजा पाठ अतिरिक्त और कोई झंडा यहां नहीं होना चाहिए। 24 फरवरी को झंडा हटा दिया गया जिसका पार्टी के लोगों ने विरोध किया इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से समाज के धर्मगुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की और जीजीपी के लोगों ने कहा कि यदि गांव के लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। जब पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं हुई तब 3 मार्च को जीजीपी के लगभग 800 लोग राजा नवागांव में जमा हो गए लाठी से लैस होकर हरमो की ओर कुच किए पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की जनता भड़क गई और पथराव शुरु कर दी जिससे कई लोग घायल हुए। एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा है कि पहले माहौल शांत किया जाएगा फिर कार्यवाही होगी।