24hnbc
पचपेड़ी पुलिस का यदि मिजाज कायम रहा तो, क्षेत्र वासियों को अवैध शराब के मकड़जाल से मिलेगी निजात
- By 24hnbc --
- Sunday, 26 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 फरवरी 2023। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की सक्रियता के चलते अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगी हुई है। एक और आम जनता पुलिस शक्ति के समर्थन में है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया में पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के 68 गांव में से दर्जनभर गांव में शराब बन कर घर से बिक्री आम बात हो चली थी। इस अवैध धंधे में शराब तस्करों का तो काम चल ही रहा था अन्य कथित एक्टिविस्ट जो भिन्न-भिन्न बहरूपिया वेश में धंधे कर रहे थे उनकी भी दाल रोटी शान से चल रही थी। व्यवस्था के छेद जानते हुए यह लोग शराब तस्कर और नियंत्रण करने वाली एजेंसी के बीच दलाली भी करते थे और इसी से उनकी गाड़ियां मेंटेन हो रही थी। पचपेड़ी थाने के मिजाज में परिवर्तन आया शक्ति हुई तो इस क्षेत्र से अवैध शराब के उत्पादक वितरक सब की नाड़ी ठंडी हो गई। शुरू में पुलिस को पूर्व की अपेक्षा दाम ज्यादा देकर लुभाने की कोशिश भी रंग नहीं लाई धीरे-धीरे इन्होंने अपने रोजगार बदल लिए यदि पुलिस का यही मिजाज कायम रहा तो क्षेत्र को अवैध शराब धंधे से निजात मिलेगी।


