24hnbc
डिजिटल हस्ताक्षर के बगैर हो गई रजिस्ट्री आरोप
- By 24hnbc --
- Tuesday, 10 Jan, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 10 जनवरी 2023। मस्तूरी के राजस्व विभाग के कारनामे ही कम थे क्या की अब इस खेल में बिलासपुर का पंजीयन दफ्तर भी शामिल हो गया लगता है। पटवारी हल्का नंबर 25 दर्रीघाट राजस्व निर्माण मंडल मस्तूरी का खसरा नंबर 22 एवं 20 पिछले 2 वर्षों से चर्चित है ग्रामीणों ने एक से अधिक बार इस क्षेत्र की जमीनों को लेकर जांच के लिए कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है, कुछ लोगों की बतौर सामाजिक कार्यकर्ता लिखित शिकायत भी माननीय कलेक्टर महोदय को दी गई है जिस पर विधिवत टीम बनाकर जांच के आदेश हुए हैं पर घोटाला है कि रुक ही नहीं रहा है । ऐसी ही एक जमीन का टुकड़ा 22/58 हुआ उक्त प्रकरण में तहसीलदार के न्यायालय में फावती नामांतरण का प्रकरण चला। आवेदक मेलऊ प्रसाद की ओर से प्रस्तुत प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी ने 14/12 को इश्तिहार प्रकाशन के बाद आगामी तिथि 20/12 , 14/12 को इश्तिहार निकला, 1/12 को तहसीलदार का रिकॉर्ड दुरुस्ती करण का ज्ञापन निकल गया। इस आदेश का पुन:अवलोकन भी हुआ है 21/11 को पुनपुन: अवलोकन पर आदेश हुआ। हल्का पटवारी को रिकॉर्ड दुरुस्ती करण के आदेश हुए रिव्यु से क्षुब्ध होकर अपील प्रस्तुत हुई अपील में रिकॉर्ड कॉल किया गया है और पेशी थी थी, 13/1 है। हल्का पटवारी जानता है कि मामला अपील में एसडीएम कोर्ट में लंबित है बी 1, पी 2, अपडेट नहीं किया जा रहा है उसके बावजूद दस्तावेज बताते हैं कि बिलासपुर पंजीयन कार्यालय में इस जमीन की रजिस्ट्री हो गई इस संबंध में जब हमने पंजीयक से चर्चा की तब उन्होंने कहा कि आप उपलब्ध दस्तावेज हमें भेजें हम जांच करेंगे। गौरतलब है कि बिलासपुर रजिस्टर इन दिनों बिलासपुर एवं रायपुर के दोहरे प्रभार में हैं । मस्तूरी, दर्रीघाट, महमंद में मिशन से अतिरिक्त भूमि इन दिनों बिकने की खूब चर्चा है निर्वाचित जनप्रतिनिधि यह आरोप लगाते हैं कि क्षेत्र में 3 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन इसी तरह बेच दी गई है।


