No icon

कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाए आरोप सीबीआई ने सीएम व मंत्री को बचाया

2005-6 के चर्चित मच्छरदानी घोटाले में सीबीआई का चालान पेश

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2023। गुरुवार 5 दिसंबर को सीबीआई ने रायपुर स्थित सीबीआई विशेष जज ममता पटेल की कोर्ट में मलेरिया घोटाले के चालान को प्रस्तुत किया, यह घोटाला 2005-06 का है जब केंद्र की मनमोहन सरकार ने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार जिस के स्वास्थ्य मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल हुआ करते थे को एक बड़ी धनराशि मलेरिया कंट्रोल के लिए दी, और छत्तीसगढ़ में उस समय का मलेरिया घोटाला हो गया। सीबीआई ने 11 आरोपियों के नाम चालान में रखे हैं। स्वास्थ्य सचिव बीएल अग्रवाल, संयुक्त निर्देशक मलेरिया डॉ प्रमोद सिंह, डॉ डीके सेन, डॉक्टर सार्वा, पंचकोण, एस एल पटेल, और एसके अग्रवाल को आरोपी बनाया 4 करोड़ अनुदान सहायता राशि का यह गवन हुआ था। कांग्रेस के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग तो रमन सरकार के घोटालों का अड्डा रहा दवा खरीदी घोटाला, मेडिकल घोटाला, मेडिकल एंबुलेंस खरीदी घोटाला, भर्ती घोटाला के अतिरिक्त बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में घोटालों की लंबी सूची है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दो लोगों से इस मामले में पूछता ही नहीं की एक डॉक्टर रमन से जो मुख्यमंत्री थे, दूसरा स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल कांग्रेस को शुरू से आरोप लगाती रही की स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया घोटाला अपने आप में छोटा-मोटा नहीं 170 करोड़ का घपला है और जांच एजेंसी उस समय के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को बचाने में लगी रही। कांग्रेस ने फिर से यह मांग रखी है कि उस पूरे कार्यकाल का जांच होना चाहिए।