No icon

24hnbc

उच्च न्यायालय के जज की टिप्पणी से आहत वकील ने की आत्महत्या.... आरोप, चीफ जस्टिस कोर्ट में हुई तोड़फोड़ परिसर में आगजनी

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 30 सितंबर 2022 । यह मामला मध्य प्रदेश जबलपुर के उच्च न्यायालय का है। अधिवक्ता अनुराग साहू ने शुक्रवार को आत्महत्या की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कथित तौर पर अधिवक्ता अनुराग साहू के बारे में टिप्पणी की थी जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
एक अन्य समाचार के अनुसार मृतक वकील का विरोध करने वाले वकील के साथ कुछ कहासुनी हो गई जिससे उसने आत्महत्या कर ली। 
बताया जाता है कि साथ ही वकील शव को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे जज नहीं मिले तो वकील चीफ जस्टिस के कोर्ट पहुंच गए हंगामा यहां तक बढ़ गया कि वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में तोड़फोड़ की और धरने पर बैठ गए। आक्रोशित वकील घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया वकीलों ने कोर्ट में विरोध प्रदर्शन किया मामले की जांच जारी है। किसी जज की टिप्पणी से आहत होकर आत्महत्या पहली बार नहीं हुई है कई साल पहले बिलासपुर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पुलिस मेस में अपनी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार ली थी प्राप्त सोसाइट नोट में उन्होंने एरोगेंट जज एंड इमेजेंट बॉस का जिक्र करते हुए पत्र भी छोड़ा था।